7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलसंत के आगे हाथ जोड़े, माथा टेके... बेटी को आशीर्वाद दिलाने वृंदावन...

संत के आगे हाथ जोड़े, माथा टेके… बेटी को आशीर्वाद दिलाने वृंदावन धाम पहुंचे विराट-अनुष्का

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में उनके साथ वाइफ अनुष्का शर्मा और क्यूट बेटिया वामिका भी दिख रही हैं। यह वीडियो वृंदावन का है, जहां कोहली फैमिली के साथ स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वीडियो में उनका परिचय क्रिकेटर और वाइफ अनुष्का का अभिनेत्री के जब इंट्रोडक्शन कराया जाता है तो स्वामी जी उन्हें उपहार भी भेंट करते हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल टीम इंडिया से वर्कलोड मैनेमेंट के तहत बाहर हैं। इस समय का कोहली खूब फायदा भी उठा रहे हैं। वह नए वर्ष के आगमन पर फैमिली के साथ दुबई में थे। अब वह भगवान कृष्ण की नगरी कहे जाने वाले मथुरा-वृंदावन पहुंचे। उन्होंने न केवल आश्रम में विजिट किया, बल्कि स्वामी जी से मुलाकात भी की।

वीडियो से पता चलता है कि स्वामी जी को विराट और अनुष्का के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस कपल का कोई परिचय करवाता है कि कोहली क्रिकेटर हैं, जबकि अनुष्का बॉलीवुड में अभिनेत्री हैं। इसके बाद स्वामी जी आश्रम के ही एक भक्त से अनुष्का को चुनरी और कोहली को माला पहनाने को कहते हैं। इस दौरान बेटी वामिका मां की गोद में खुशी से उछलती दिख रही रही हैं। स्वामी जी कहते हैं कि कोई छोटी माला बिटिया को भी पहनाएं।

उल्लेखनीय है कि कोहली की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होगी। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया को बताया था कि अभी भी वहीं क्रिकेट किंग हैं। इसके बाद हालांकि वह बांग्लादेश दौरे पर बहुत खास नहीं कर सके थे। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे विराट के अलावा रोहित शर्मा, केएल राहुल भी टीम में वापसी करेंगे। फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...