नई दिल्ली
कोलंबियन प्रोफेशनल फुटबॉलर ने मैदान पर शर्मनाक हरकत की है। मैच के दौरान वह अपने प्राइवेट पार्ट दिखाते टीवी पर कैद हो गए। खिलाड़ी का नाम गायसन परेरा है। सांता फे फुटबॉल क्लब के डिफेंडर ने विरोधी को फ्री किक मारने के दौरान ध्यान से भटकाने के लिए ऐसी हरकत की। घटना 17 अक्टूबर को कोलंबिया के फर्स्ट डिविजन मैच की है। जहां सांता फे क्लब के सामने जगुआरेस क्लब था।
जैसे ही अटैकर फ्री किक लेने के लिए खड़ा हुआ, परेरा ने अपने शॉर्ट्स को नीचे खींचते हुए गुप्तांग दिखाने की शर्मनाक हरकत की। डेली स्टार के अनुसार, कैमरे ने गलती से उस पल को कैद कर लिया जब वे फ्री किक डिफेंड करने वाले खिलाड़ियों पर जूम कर रहे थे। हालांकि परेरा का यह हथकंडा काम कर गया क्योंकि फ्री किक से गोल नहीं हो पाया। सौभाग्य से गायसन परेरा अंपायर की नजर में नहीं आ पाए।
परेरा की इस हरकत के बावजूद 94वें मिनट में जगुआरेस की ओर से गोल होने के बाद सांता फे मुकाबला हार गया। मैच का नतीजा 2-1 से हुआ। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एथलीट ने कैमरे पर ऐसी हरकत की हो। 2015 में लेब्रोन जेम्स एनबीए फाइनल के दौरान जब अपनी जर्सी और शॉर्ट्स को ठीक कर रहे थे, तब गलती से कैमरे में उनका प्राइवेट पार्ट नजर आ गया था। एक रनर भी इस साल की शुरुआत में कुछ इसी तरह से कैमरे में कैद हुआ था, जब 400 मीटर स्प्रिंट कॉम्पिटिशन पूरा करते हुए उसका लिंग शॉर्ट्स से बाहर आ गया था।
