7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeखेलटीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने लिया संन्यास... टोक्यो ओलंपिक में रचा...

टीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने लिया संन्यास… टोक्यो ओलंपिक में रचा था इतिहास

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे उनके 16 साल के हॉकी करियर का अंत हो गया. रानी रामपाल की कप्तानी में भारत ने टोक्यो ओलंपिक (2020) में चौथा स्थान हासिल किया था. यह ओलंपिक के इतिहास में भारती महिला हॉकी टीम का बेस्ट प्रदर्शन था. 29 साल की रानी रामपाल ने भारत के लिए कुल 254 मैचों में 205 गोल किए.

‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि…’
रानी रामपाल के पिता ठेला खींचने का काम करते थे और वह अपने करियर के दौरान हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर लोगों के लिए प्रेरणा बनीं. रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह एक शानदार यात्रा रही है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेलूंगी. मैंने बचपन से बहुत गरीबी देखी है, लेकिन मेरा ध्यान हमेशा कुछ करने पर था, देश का प्रतिनिधित्व करने पर.’

इस 29 वर्षीय दिग्गज फॉरवर्ड ने ओलंपिक क्वालिफायर (2008) के जरिए 14 साल की उम्र में इंटरनेशनल हॉकी में डेब्यू किया था. फिर उन्होंने 15 साल की उम्र में 2010 के वर्ल्ड कप में भाग लिया, जहां उन्होंने सात गोल किए. इससे भारत को 1978 के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और वर्ल्ड रैंकिंग में नौवां स्थान हासिल करने में मदद मिली.

रानी रामपाल को मिल चुके ये अवॉर्ड्स
अपने पूरे करियर के दौरान रानी रामपाल ने फॉरवर्ड के अलावा मिडफील्डर खिलाड़ी के रूप में भी भाग लिया. उन्होंने भारतीय टीम की जीतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रानी उस टीम का भी पार्ट थीं, जिन्होंने साल 2017 में वूमेन्स एशिया कप में रजत पदक और एशियन गेम्स (2018) में सिल्वर मेडल जीता था. उन्हें 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उसी वर्ष देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री उन्हें मिला. रानी को हाल ही में सब जूनियर महिला टीम का राष्ट्रीय कोच नियक्त किया गया था.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...