14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल55 लाख से सीधे 13 करोड़... रिंकू सिंह की दीवाली पर हो...

55 लाख से सीधे 13 करोड़… रिंकू सिंह की दीवाली पर हो गई बंपर कमाई, KKR ने दिल खोलकर दिया पैसा

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हैरानी की बात है कि कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने रिटेन नहीं किया। केकेआर ने सुनील नरायण, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है। आईपीएल 2023 में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताने वाले रिंकू सिंह फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी रिटेंशन रहे। उनको कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया।

रिंकू सिंह की हो गई बंपर कमाई
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 3 बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर ने रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये देकर रिटेन किया था। तब से अब तक रिंकू इसी सैलरी पर टीम के लिए खेलते रहे। लेकिन अब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिंकू सिंह की दीवाली के मौके पर बंपर कमाई हो गई। बता दें कि 31 अक्टूबर यानी गुरुवार को पूरे भारत में दीवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर रिंकू सिंह की भी चांदी हो गई। उनको कोलकाता ने रिटेन करते हुए बाकी 5 खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा पैसे दिए। रिंकू को 13 करोड़ रुपये मिले।

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर
27 साल के रिंकू सिंह ने 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था। वह पहले सीजन से ही कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे हैं। तब से अब तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 46 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 893 रन ठोके हैं। उनके बल्ले से आईपीएल में 67 चौके और 46 छक्के देखने को मिले हैं। इसके अलावा रिंकू भारत के लिए 26 टी20 और 2 वनडे मुकाबले भी खेल चुके हैं। टी20 में उन्होंने 175 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 479 रन बनाए हैं और 3 फिफ्टी भी जड़ी हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 55 रन हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...