9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलबारिश ने किया बेड़ा गरक! न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से सीरीज हारी...

बारिश ने किया बेड़ा गरक! न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से सीरीज हारी टीम इंडिया

Published on

क्राइस्टचर्च

भारी बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच पूरा नहीं हो सका। मेजबान टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवरों में एक विकेट पर 104 रन बनाए थे। बारिश की वजह से जब मैच रोका गया तो डेवोन कॉन्वे (38 रन) और कप्तान केन विलियमसन बिना खाता खोले खेल रहे थे। न्यूजीलैंड ने फिन एलेन (57 रन) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। यहां से मैच शुरू नहीं हो सका और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रन से आगे चल रही थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए कम से कम दोनों पारियों में 20-20 होने जरूरी थी। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय पारी 219 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड की टीम हैमिल्टन में शुरुआती वनडे में सात विकेट की जीत से श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी। हैमिल्टन में ही दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस तरह न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले भारतीय टीम बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने 47.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें आधी टीम 25.3 ओवर में पवेलियन लौट चुकी थी। केवल वाशिंगटन सुंदर (64 गेंद में 51 रन, पांच चौके और एक छक्का) ही अर्धशतकीय पारी खेल सके जिसकी बदौलत टीम 200 रन का स्कोर पार कर पायी। इस स्पिन ऑलराउंडर ने पहले वनडे में भारत की सात विकेट पर 306 रन की पारी में 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाकर अपनी काबिलियत का नजारा पेश किया था, वह आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे।

उनसे पहले श्रेयस अय्यर (49 रन) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और अपने पचासे से एक रन पहले आउट हो गए। बारिश के कारण रद्द हुए दूसरे वनडे में एडम मिल्ने नहीं खेले थे लेकिन इस मैच में उनकी वापसी हुई। उन्होंने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए 57 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। मिल्ने ने कप्तान शिखर धवन (28 रन) और शुभमन गिल (13 रन) के विकेट प्राप्त किए। फिर उन्होंने सूर्यकुमार यादव (06) के रूप में भारत का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया जिससे भारत की मध्य ओवरों में लचर बल्लेबाजी की कलई खुल गई।

भारतीय बल्लेबाजों में केवल अय्यर ही पारी के दौरान नियंत्रण में दिखे, उन्होंने कुछ दर्शनीय शॉट लगाए लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डेवोन कॉन्वे को कैच देकर आउट हुए। अय्यर ने 59 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके लगाये लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत मुश्किल में था क्योंकि आधी टीम 121 रन पर पवेलियन पहुंच चुकी थी। कप्तान केन विलियमसन ने अपनी रणनीति से प्रभावित किया और गेंदबाजों को चतुराई से रोटेट किया। पांचवें गेंदबाज डेरिल मिशेल ने भी 25 रन देकर तीन खिलाड़ियों के विकेट झटके जबकि मैट हैनरी (10 ओवर में दो मेडन से 29 रन) किफायती साबित हुए। अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 36 रन देकर दो विकेट झटके।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...