19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेललीजेंड्स लीग क्रिकेट में आया गेल स्ट्रॉम, मार-मार कर गेंदबाजों की निकाली...

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आया गेल स्ट्रॉम, मार-मार कर गेंदबाजों की निकाली हवा

Published on

जोधपुर

गुजरात जायंट्स टीम के लिए खेल रहे यूनिवर्स बास नाम से मशहूर दिग्गज कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 20 साल बाद जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में हो रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच में जमकर अपने बल्ले का जादू दिखाया। भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ गुजरात जायंट्स टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए गेल ने पहले तो लेंडल सिमंस (22) के साथ पहले विकेट के लिए 28 गेंदों पर 40 रनों क साझेदारी की।

इसके बाद हालांकि गुजरात की टीम ने पार्थिव पटेल (1) और केविन ओब्रायन (4) के विकेट सस्ते में गंवा दिए लेकिन गेल विकेट पर जमे रहे। गेल ने बाद में यशपाल सिंह (58 रन, 37 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) के साथ 70 रनों की बेशकीमती साझेदारी कर गुजरात को मजबूती प्रदान की। गेल के बल्ले से 68 रनों की पारी निकली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर 9 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाकर दर्शकों को रेगिस्तान में सुकून की फुहार दे चुके थे।

गेल के आउट होने के बाद पारी को मजबूती देने की कमान यशपाल सिंह ने ली। यशपाल ने कटक में हुए पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। यशपाल ने अपनी आज की पारी वहीं से शुरू की, जहां कटक में समाप्त की थी।

थिसारा परेरा (19) के साथ खेलते हुए यशपाल ने पांचवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी। परेरा ने 11 गेंदों का सामना कर एक चौके और इतने ही छक्के लगाए। परेरा के आउट होने के बाद दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन यशपाल ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। यशपाल का विकेट पारी की अंतिम गेंद पर गिरा। वह रन आउट हुए। जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बनाए हैं। किंग्स के लिए यूसुफ पठान ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए लेकिन उन्होंने 2 ओवर में 34 रन खर्च कर दिए।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...