19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलगांगुली 7 साल बाद उतरेंगे मैदान में, फिटनेस के लिए जिम में...

गांगुली 7 साल बाद उतरेंगे मैदान में, फिटनेस के लिए जिम में बहाया पसीना

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में बुलंदियों पर पहुंचाने और विदेशी जमीन पर जीत का चस्का लगाने वाले कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं. वह इस साल होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में उतरेंगे. गांगुली 7 साल बाद क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे.इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान गांगुली ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. गांगुली ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि वह एक चैरिटी मैच रहेगा, जिसमें वह खेलते हुए नजर आएंगे.

गांगुली ने बताया कि जल्द ही मैच खेलते दिखाई देंगे
यह मैच भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी खेला जा रहा है. गांगुली ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में फोटोज शेयर करने के साथ लिखा, ‘आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले एक चैरिटी मैच की तैयारी चल रही है. इसकी तैयारी और ट्रेनिंग का आनंद ले रहा हूं.’सौरव गांगुली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने और महिला सशक्तिकरण के लिए शीर्ष दिग्गजों के साथ लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैं जल्द ही कुछ बॉल खेलना है.’

आखिरी मैच में फिफ्टी लगाई थी गांगुली ने
बता दें कि सौरव गांगुली इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी हैं. वह 7 साल बाद मैदान में उतरते नजर आएंगे. गांगुली ने आखिरी बार नवंबर 2015 में क्रिकेट ऑल-स्टार्स सीरीज में मैच खेला था. तब गांगुली ने सचिन्स ब्लास्टर्स टीम के लिए लॉस एंजिलिस में मैच खेला था, जिसमें 37 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली थी. सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट में 7212 रन और 311 वनडे मैचों में 11363 रन बनाए.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...