12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर का कटेगा लखनऊ सुपरजाइंट्स से पत्ता, क्या केकेआर में मिलेगी...

गौतम गंभीर का कटेगा लखनऊ सुपरजाइंट्स से पत्ता, क्या केकेआर में मिलेगी जगह?

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच नियुक्त किया है। ऐसे में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि टीम के मेंटॉर और भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर लखनऊ का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि इस बात की सिर्फ चर्चा ही चल रही है। इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दरअसल गंभीर को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के जुड़ सकते हैं। गंभीर केकेआर के लिए आईपीएल में कप्तानी भी कर चुके हैं। गंभीर की अगुवाई में केकेआर को दो बार 2012 और 2014 में चैंपियन बना चुकी। इसके बाद से टीम एक बार भी खिताबी जीत हासिल करने में सफल नहीं हो पाई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गंभीर और केकेआर में बातचीत जारी है। लखनऊ से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक गंभीर केकेआर का केकेआर से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है लेकिन जो भी फैसला लेना होगा वह गंभीर और टीम के मालिक संजीव गोयनका ही लेंगे लेकिन जस्टिन लैंगर के कोच बनने के बाद गंभीर को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं उसे मजबूती मिली है।

केकेआर के लिए खराब रहा IPL 2023
केकेआर के लिए आईपीएल 2023 काफी निराशाजनक रहा है। नए कप्तान और नए कोच के नेतृत्व में टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण नीतीश राणा ने टीम की कप्तानी थी। वहीं चंद्रकांत पंडित को नया कोच बनाया गया था लेकिन टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर रही थी।

वहीं गौतम गंभीर के मेंटॉरशिप में लखनऊ टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाया है। लखनऊ ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन वह चैंपियन नहीं बन पाई। ऐसे में अब केकेआर कोशिश कर रही है कि गंभीर को अपने साथ जोड़े।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...