13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल7 विकेट लेकर दिए 0 रन, 17 साल की क्रिकेटर ने तोड़ा...

7 विकेट लेकर दिए 0 रन, 17 साल की क्रिकेटर ने तोड़ा टी-20 इंटरनेशनल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

इंडोनेशियाई महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज रोहमालिया रोहमालिया ने टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 17 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने बुधवार को मंगोलिया के खिलाफ चौथे टी-20 के दौरान 3.2 ओवर में तीन मेडन फेंकते हुए सात विकेट झटक लिए। इससे पहले टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट बॉलिंग फिगर नीदरलैंड्स की फ्रेडरिक ओवरडिज्क के नाम था, जिन्होंने 2021 में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप यूरोप क्षेत्र क्वालीफायर में फ्रांस के खिलाफ 4-2-3-7 झटके थे। कुल मिलाकर, रोहमालिया T20I मैच में सात विकेट लेने वाली चौथी गेंदबाज हैं। अर्जेंटीना की महिला एलिसन स्टॉक्स, मलेशिया की सियाजरुल एजात इद्रस भी ये कमाल कर चुकीं हैं। यह डेब्यू मैच पर किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है क्योंकि रोहमालिया ने नेपाल की अंजलि चंद को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 2019 में मालदीव के खिलाफ 2.1-2-0-6 का स्पैल किया था।

T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (पुरुष और महिला)
रोहमालिया रोहमालिया (इंडोनेशिया महिला) vs मंगोलिया 3.2-3-0-7, 2024
फ्रेडरिक ओवरडिज्क (नीदरलैंड महिला) vs फ्रांस 4-2-3-7, 2021
एलिसन स्टॉक्स (अर्जेंटीना महिला) vs पेरू 3.4-0-3-7, 2022
सयाजरुल एजात इद्रस (मलेशिया पुरुष) vs चीन 4-1-8-7, 2023

इंडोनेशिया की शानदार जीत
रोहमालिया के सनसनीखेज गेंदबाजी प्रदर्शन ने पांचवें टी-20 मुकाबले में इंडोनेशिया को मंगोलिया पर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडोनेशिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए, जिसमें नी पुतु अयु नंदा सकारिनी ने 44 गेंदों में 61 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं। जवाब में मंगोलिया की टीम 16.2 ओवर में 24 रन पर आउट हो गई।

उधर नेपाल में बेइज्जती
इस बीच, वेस्टइंडीज ‘ए’ क्रिकेट टीम मेजबान टीम के खिलाफ 27 अप्रैल से कीर्तिपुर में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले बुधवार को नेपाल पहुंच गई। हालांकि, काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर टीम का एक आश्चर्यजनक स्वागत हुआ क्योंकि खिलाड़ियों का सामान ले जाने के लिए एक टेम्पो हवाई अड्डे के बाहर उनका इंतजार कर रहा था। एक वायरल वीडियो में, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को एक सहायक की मदद से टेम्पो में सामान लोड करते हुए देखा जा सकता है, जो किट बैग और सूटकेस को एक के ऊपर एक जमा कर रहा था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...