10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeखेलग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में पाकिस्तान को किया बर्बाद, IPL मेगा...

ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में पाकिस्तान को किया बर्बाद, IPL मेगा ऑक्शन से पहले बढ़ा दी गर्मी

Published on

ब्रिस्बेन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मेगा ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी तूफानी बैटिंग सनसनी मचा दी है। पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 19 गेंद में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 5 चौके और 3 बेहतरीन छक्के भी लगाए। ग्लेन मैक्सवेल की इस तूफानी बैटिंग के कारण ही ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवरों के मैच में 94 रन का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया के द्वारा बनाए गए इस स्कोर के जवाब में पाकिस्तानी टीम की हालत पस्त हो गई और पूरी टीम 7 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 64 रन ही बना पाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को 29 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली। ग्लेन मैक्सवेल को उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले मैक्सवेल ने बढ़ाई हलचल
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। हालांकि, टी20 सीरीज में मैक्सवेल ने जबरदस्त वापसी की है। इसके साथ ही इसी महीने होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने हलचल बढ़ा दी है। ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2025 के लिए उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन नहीं किया था। ऐसे में मैक्सवेल ऑक्शन में आएंगे।

ऑक्शन से ठीक पहले ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह का अपना फॉर्म दिखाया है उससे अब कई फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर जरूर गई होगी। ऐसे में देखना ये होगा कि ऑक्शन में उन पर कितनी बड़ी बोली लगती है। हालांकि, मैक्सवेल के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में ऑक्शन में इसका असर जरूर दिख सकता है लेकिन इसके बावजूद मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी को हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...