8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeखेलदो छक्के मारकर उड़ रहे थे ग्लेन फिलिप्स, अश्विन ने मैजिकल डिलिवरी...

दो छक्के मारकर उड़ रहे थे ग्लेन फिलिप्स, अश्विन ने मैजिकल डिलिवरी से क्रीज पर ही नचा दिया

Published on

मुंबई

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने आते ही विध्संक बैटिंग शुरू कर दी। उन्होंने ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को छक्का मारा। इसके बाद फिर अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उन्होंने निशाना बनाया। 33वें ओवर में अश्विन के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का मारा। फिर ओवर की तीसरी गेंद को भी ग्लेन फिलिप्स ने छक्के के लिए भेज दिया। अश्विन के लिए वैसे भी यह सीरीज कुछ खास नहीं रही है।

कैरम बॉल पर फंस गए फिलिप्स
3 गेंद पर 2 छक्के खाने के बाद रविचंद्रन अश्विन कहां शांत करने वाले थे। उन्होंने चौथी गेंद ऑफ स्पिन डाली जो काफी घूमी। 5वीं गेंद पर भी ग्लेन फिलिप्स कुछ ऐसी ही उम्मीद कर रहे थे। लेकिन इस बार अश्विन ने कैरम बॉल डाल दिया। यह गेंद लेग स्टंप पर गिरने के बाद बाहर की तरफ निकली और ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। कीवी बल्लेबाज गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे और चारों खाने चित हो गए। 14 गेंद पर फिलिप्स ने 26 रनों की पारी खेली।

अश्विन को मिली तीन सफलता
मुंबई टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। लेकिन दूसरी पारी में वह तीन बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। ग्लेन फिलिप्स के अलावा बाएं हाथ से बल्लेबाज रचिन रविंद्र भी अश्विन का शिकार बने। ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप किया। इसके अलावा फिफ्टी लगाने वाले विल यंग भी अश्विन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने गेंदबाज के हाथ में ही कैच दे दिया।

मैच में अब तक क्या क्या हुआ?
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट 171 रन पर खो दिए और उसके पास 143 रन की बढ़त है। इससे पहले, शुभमन गिल (90), ऋषभ पंत (60) और वॉशिगटन सुंदर (नाबाद 38) की शानदार पारियों से भारत ने पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रन की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के 235 रन बनाए थे।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...