8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलईशान किशन में दिखी धोनी की झलक, पीछे भागते हुए हवा में...

ईशान किशन में दिखी धोनी की झलक, पीछे भागते हुए हवा में उड़कर लपका असंभव कैच!

Published on

मुंबई

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मुंबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने तूफानी कैच लिया। इस मैच में संजू सैमसन भी खेल रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया ने ईशान किशन को विकेटकीपर का मौका दिया। उन्होंने श्रीलंका की पारी के 8वें ओवर में पीछे भागते हुए हवा में उड़ते हुए कैच लिया।

ईशान ने धोनी की दिलाई याद
उमरान मलिक की पटकी हुई गेंद पर चरिथ असलंका ने पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और हवी में चली गई। गेंद फाइन लेग के पास थी और ईशान किशन भागते हुए वहां तक पहुंचे और हवा में उछलते हुए गेंद को लपका। यह कैच ईशान किशन से इतना दूर था कि डीप फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे हर्षल पटेल इसे आराम से लपक सकते थे। हार्दिक पंड्या को भी इस कैच पर भरोसा नहीं हुआ और वह हंसने लगे।

ईशान किशन के इस कैच में महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखी। 2018 में भारतीय टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से था। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने इसी तरह भागते हुए फाइन लेग पर जाकर चंद्रपाल हेमराज का कैच लपका था। ईशान का कैच काफी हदतक धोनी जैसा ही था।

भारत ने बनाए 162 रन
श्रीलंका के कप्तान दासुन शानाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को ईशान किशन (37) ने तेज शुरुआत दी लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 94 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन फिर दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने पारी संभाली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 68 रनों की साझेदारी हुई। इससे टीम इंडिया 162 रनों तक पहुंच सकी। हुड्डा ने 41 और अक्षर ने 31 रनों की पारी खेली।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...