12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलफैंस के लिए खुशखबरी, IPL मैचों में बारिश की टेंशन हुई खत्म,...

फैंस के लिए खुशखबरी, IPL मैचों में बारिश की टेंशन हुई खत्म, बीसीसीआई ने लागू किया नया नियम

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। प्लेऑफ के लिए तीन टीमें तय हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में से कोई चौथी टीम बनेगी जो प्लेऑफ में पहुंचेगी। आईपीएल 2025 के नॉकआउट स्टेज के लिए बीसीसीआई ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। इस सीजन कई बड़े मैच बारिश के कारण प्रभावित रहे, जिससे प्लेऑफ के समीकरण पर भी इसका असर देखने को मिला, लेकिन अब बीसीसीआई ने बारिश को लेकर एक नया नियम जारी किया है।

दरअसल प्लेऑफ मैचों के दौरान अगर बारिश के कारण खेल बाधित होता है तो इसके लिए अतिरिक्त समय का प्रावधान लगा गया है। दरअसल बारिश के कारण पहले मैच में एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 120 मिनट यानी 2 घंटे कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में अब पूरी उम्मीद है कि बारिश प्रभावित मैच को किसी भी हालत में पूरा किया जा सके, लेकिन निर्धारित किए गए समय में अगर मैच शुरू नहीं होता है तो फिर अंपायर और मैच रेफरी स्थिति के अनुसार फैसला लेगी।

बारिश के मैच का कारण वेन्यू भी बदला
बीसीसीआई ने बारिश को ध्यान में रखते हुए सिर्फ अतिरिक्त समय ही नहीं, वेन्यू को भी बदल है। दरअसल मानसून को देखते हुए बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23 मई को बेंगलुरु में होने वाले मैच को लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया है। पिछला मैच यहां बारिश के कारण रद्द हो गया था।

बदले हुए वेन्यू के मुताबिक अहमदाबाद में अब आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल के अलावा अहमदाबाद में क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा, जबकि मुल्लानपुर में क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मैच होंगे। पहले ये मैच हैदराबाद और कोलकाता में होने वाले थे। लेकिन, कुछ कारणों से इन्हें बदल दिया गया है। बीसीसीआई ने इस बदलाव को मौसम को ध्यान में रखकर किए गए हैं। बोर्ड की तरफ जारी किए गए बयान में कहा गया कि, ‘प्लेऑफ के लिए नए वेन्यू आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मौसम और अन्य चीजों को ध्यान में रखकर तय किए हैं।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...