8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलअलविदा पेले! क्रबिस्तान की 14वीं मंजिल पर सो गया फुटबॉल का महान...

अलविदा पेले! क्रबिस्तान की 14वीं मंजिल पर सो गया फुटबॉल का महान जादूगर

Published on

सांतोस

ब्राजील ने मंगलवार को पेले को अंतिम विदाई दी जब इस पूर्व महान खिलाड़ी को उस शहर के कब्रिस्तान में दफनाया गया, जिसे उन्होंने दुनिया भर में पहचान दिलाई। नवनियुक्त राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने विला बेल्मिरो स्टेडियम में पेले के अंतिम दर्शन किए। पेले अपने करियर में अधिकांश समय इसी स्टेडियम में खेले। पेले का पिछले सप्ताह 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया और उन्हें सांतोस शहर में दफनाया गया। यह दिग्गज 15 साल की उम्र में सांतोस एफसी की ओर से खेलने के लिए शहर में आया था और फिर यहीं वह प्रसिद्ध हुए।

पेले के पार्थिव शरीर को विला बेल्मिरो स्टेडियम से काले ताबूत में अग्निशामक वाहन में रखकर कब्रिस्तान ले जाया गया। इस दौरान बैंड ने टीम का आधिकारिक गीत और एक रोमन कैथोलिक गीत बजाया। सुनहरी रंग के कपड़े से लिपटे ताबूत के आने से पहले उपस्थित लोगों ने सांबा गाने गाए जो पेले को पसंद थे। हालांकि ब्राजील के कुछ दिग्गज फुटबॉलर वहां नहीं पहुंचे जिससे लोगों में नाराजगी थी।

स्टेडियम के समीप बेकरी चलाने वाले 67 साल के क्लॉडियोनर एल्वेस ने पूछा, ‘रोनाल्डो नजारियो कहां है? काका कहां है, नेमार कहां है?’ उन्होंने कहा, ‘क्या उन्हें लगता है कि उन्हें पेले की तरह याद किया जाएगा? ये लोग अपनी छुट्टियां नहीं रोकना चाहते थे, यही समस्या है।’ सत्रह साल की जियोवाना सरमेंटो ने पेले के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए तीन घंटे इंतजार किया। वह अपने पिता के साथ आई थी जिन्होंने पेले के नाम की ब्राजील की टीर्शट पहन रखी थी। जियोवाना ने कहा, ‘मैं सांतोस की प्रशंसक नहीं हूं और न ही मेरे पिता। लेकिन इस आदमी ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम को नई पहचान दी।’

पेले 1960 और 1970 के दशक में शायद दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी थे। उन्होंने कई देशों के राष्ट्रपति और रानियों से मुलाकात की। नाइजीरिया में एक गृहयुद्ध को रोक दिया गया ताकि लोग उन्हें खेलते हुए देख सकें। ब्राजील के कई लोग देश को पहली बार विश्व मंच पर लाने का श्रेय पेले को देते हैं। स्टेडियम के एक गोल के पीछे पेले की 10 नंबर की जर्सी पंक्तियों में रखी गईं थी। स्टैंड का एक हिस्सा शोक मनाने वालों द्वारा रखे गए फूलों के गुलदस्ते से भर गया और इनमें से कुछ गुलदस्ते दुनिया भर के क्लबों और स्टार खिलाड़ियों ने भी भेजे थे, जिसमें नेमार और रोनाल्डो भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरे कार्यालय में पेले के हस्ताक्षर वाली शर्ट हैं, एक गोलकीपर के रूप में उनकी एक तस्वीर भी है, जिस पर उनके हस्ताक्षर हैं। उनकी डीवीडी, फोटो का बड़ा संग्रह।’ पेले का 2021 से कोलन कैंसर का इलाज चल रहा था। जिस चिकित्सा केंद्र में उन्हें भर्ती कराया गया था, उसने कहा कि कैंसर के परिणामस्वरूप कई अंगों के काम करना बंद कर देने से उनकी मृत्यु हो गई। पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप खिताब दिलाया और 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक अग्रणी स्कोररों में से एक बने रहे। नेमार ने कतर में इस साल के विश्व कप के दौरान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...