18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे को सरकार ने दी मंजूरी, 60 सालों...

भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे को सरकार ने दी मंजूरी, 60 सालों में पहली बार होगा ऐसा

Published on

नई दिल्ली,

भारत की डेविस कप टीम पाकिस्तान की यात्रा करने जा रही है. भारत सरकार ने अपनी डेविस कप टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है. लगभग 60 साल बाद भारतीय टीम डेविस कप मैच के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने जा रही है. पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय डेविस कप टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए वीजा भी जारी कर दिया है. भारत-पाकिस्तान के बीच डेविस कप में वर्ल्ड ग्रुप-1 मैच 3 और 4 फरवरी को इस्लामाबाद में निर्धारित है.

ITF ने इस अनुरोध को किया था खारिज
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने इस मैच को किसी तीसरे देश में स्थानांतरित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था. इसके बाद अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने सरकार से अपनी टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने देने की मंजूरी मांगी थी. अगर भारतीय टीम दौर पर नहीं जाती तो अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ पाकिस्तान को वॉकओवर दे सकता था.

भारतीय डेविस कप टीम ने आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान की यात्रा की थी. तब उसने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया था. साल 2019 में दोनों टीमों का डेविस कप मुकाबला कजाकिस्तान में स्थानांतरित कर दिया गया था. तब एआईटीए ने राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए आईटीएफ से फेरबदल करने की गुजारिश की थी. उस समय एआईटीए का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया था. भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान रवाना हो सकती है.

सुमित नागल ने नाम ले लिया था वापस
ऐसी संभावना है कि रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी एकल मुकाबले खेलेंगे. सुमित नागल और शशिकुमार मुकुंद ने डेविस कप मुकाबले में भाग नहीं लेने का फैसला किया था. बालाजी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा ‘युगल से एकल में उतरते समय चुनौती बैकहैंड क्रॉसकोर्ट से बचने की होती है. ग्रासकोर्ट मुझे रास आता है और जब मैं एकल खेलता था तो सर्व और वॉली पर ही फोकस रहता था.’

डबल्स मुकाबले में युकी भांबरी का खेलना तय है. युकी के साथ निकी पुनाचा या साकेत माइनेनी को उतारा जा सकता है. रोहन बोपन्ना डेविस कप से संन्यास ले चुके हैं और वह इस दौरे का पार्ट नहीं होंगे. बोपन्ना ने चंद घंटे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में पुरुष डबल्स खिताब जीता है.

Latest articles

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

मानहानि मामले में सीएम भगवंत मान को झटका: मानसा कोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मानसा...

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...