13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलIPL: गुजरात टाइटन्स की धमाकेदार जीत, CSK को पांच विकेट से हराया

IPL: गुजरात टाइटन्स की धमाकेदार जीत, CSK को पांच विकेट से हराया

Published on

अहमदाबाद

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने 63 रनों की शानदार पारी खेली. सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बैटिंग करते हुए 92 रनों की पारी खेली थी. चेन्नई-गुजरात के बीच इस शुरुआती मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स ने धांसू परफॉर्मेंस दिया.

गुजरात टाइटन्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है. 179 रनों के टारगेट को गुजरात ने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. आखिरी तीन ओवर में तीस रन बनाने थे, ऐसे में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ चुका था.राहुल तेवतिया और राशिद खान ने शानदार खेल दिखाकर चेन्नई से बाजी छीन ली. तेवतिया ने 15 और राशिद ने 10 रनों की नाबाद पारियां खेली. शुभमन गिल ने गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. वहीं विजय शंकर ने 27 और ऋद्धिमान साहा ने 25 रनों की पारी खेली. सीएसके की ओर से राजवर्धन हैंगरगेकर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...