18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेल29 गेंद में ठोका था शतक, IPL में दिल्ली के लिए हैरी...

29 गेंद में ठोका था शतक, IPL में दिल्ली के लिए हैरी ब्रूक का रिप्लसमेंट हो सकता है यह कंगारू

Published on

नई दिल्ली:

ऋषभ पंत के फिट होकर आईपीएल में लौटने से दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड पहले से काफी मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन ऑक्शन में चार करोड़ रुपये में खरीदे गए हैरी ब्रूक ने अचानक पर्सनल वजहों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में अब दिल्ली को जल्द से जल्द इंग्लिश बल्लेबाज का रिप्लेसमेंट तलाशना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम की नजर में एक धांसू प्लेयर है, जिसे साइन किया जा सकता है। दिल्ली फ्रैंचाइजी हैरी ब्रूक की जगह ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल करने के बारे में सोच रही है। वैसे फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली के ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाय रिचर्डसन की भी जगह ले सकते हैं, जो लंबे समय से इंजर्ड चल रहे हैं।

29 गेंद में शतक
21 वर्षीय खिलाड़ी फ्रेजर-मैकगर्क ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे डेब्यू किया है। वह अब तक दो मैच खेल चुके हैं, जिसमें 41 के उच्चतम स्कोर के साथ 51 रन बनाए हैं। फ्रेजर-मैकगर्क टॉप ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। अक्टूबर 2023 में उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में सिर्फ 29 गेंद में शतक ठोकते हुए लिस्ट ए में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो उन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलते हुए महज 30 गेंद में लगाया था। अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव के अलावा, फ्रेजर-मैकगर्क बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और इंटरनेशनल लीग T20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। 37 T20 मैचों में, उन्होंने तीन अर्धशतकों सहित 645 रन बनाए हैं।

हैरी ब्रूक को क्या हुआ?
दिसंबर में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान, दिल्ली ने हैरी ब्रुक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साल अपने डेब्यू सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद फ्रैंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। ब्रुक ने हैदराबाद के लिए 11 मैच में 190 रन बनाए थे, जिसमें एक नाबाद शतक भी शामिल था। हैरी ब्रूक इंग्लैंड की बैज बॉल स्टाइल ऑफ क्रिकेट में कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम के खास सिपहसलार में से एक हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...