रोजो
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले गेंदबाजी कर रही है। इस टेस्ट सीरीज से भारतीय क्रिकेट के बदलाव की भी शुरुआत हो गई। आईपीएल के सुपरस्टार यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।
दूसरी ओर मेजबान वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में मिली हार के जख्म से उबकर भारत जैसी मजबूत टीम को हराते हुए अपना अस्तित्व बनाए रखने की भी चुनौती होगी। वेस्टइंडीज के पांचवें विकेट का पतन हो चुका है। इस दौरान मेजबान टीम ने सिर्फ 76 ही बनाए हैं। टीम इंडिया को जोशुआ डि सिल्वा के रूप में 5वीं सफलता हासिल हुई है।
पहले सेशन का खेल हुआ समाप्त
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक अपना शिकंजा कस लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने पहले सेशनल में सिर्फ 68 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आया है।
