12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलगम में बदली खुशी, भयंकर हादसे के बाद बुलाना पड़ा स्ट्रेचर, दर्द...

गम में बदली खुशी, भयंकर हादसे के बाद बुलाना पड़ा स्ट्रेचर, दर्द से रोते नजर आया दिग्गज

Published on

जोहांसबर्ग

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट को चौथे ही दिन 284 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। इसी मैच में केशव महाराज के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रोटियाज टीम के स्पिनर महाराज विकेट गिरने का जश्न मना रहे थे। तभी खुशी का माहौल गम में बदल गया। काइल मेयर्स के विकेट का जश्न मनाते हुए केशव महाराज ऐसे चोटिल हो गए कि अब उनका इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है।

दरअसल, दो टेस्ट की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे चल रही मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 391 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज 106 रन पर ही सिमट गया। क्रेग ब्रैथवेट के आउट होते ही पूरी कैरेबियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 21/1 से स्कोर जल्द ही 34/6 हो गया। 19वें ओवर में काइल मेयर्स के रूप में वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा, यह वही विकेट था जिसके बाद केशव महाराज गंभीर रूप से घायल हुए।

आनन-फानन में मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और केशव महाराज को मैदान से बाहर स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा। महाराज को उनकी चोट के स्कैन के लिए भेजा गया था और उस समय ऐसा लग रहा था कि बाएं टखने की चोट से वह जल्द उबर जाएंगे, लेकिन अब खबरों के मुताबिक यह इंजरी गंभीर है और महाराज इस साल भारत में होने वाला 50 ओवर का वर्ल्ड कप भी मिस कर सकते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...