11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलकामरान अकमल को देखते ही भड़के हरभजन सिंह, बीच मैदान लगाई क्लास,...

कामरान अकमल को देखते ही भड़के हरभजन सिंह, बीच मैदान लगाई क्लास, पाकिस्तानी ने सिख धर्म का उड़ाया था मजाक

Published on

पिछले महीने टी-20 विश्व कप के दौरान एक टीवी शो पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने सिखों पर विवादस्पद टिप्पणी की थी। दरअसल, कामरान ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का उनके धर्म को लेकर मजाक उड़ाया था। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। तब हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर कामरान अकमल की जमकर क्लास लगाई थी। अब उस पूरे केस के एक महीने बाद अपनी-अपनी टीम के दोनों दिग्गज आमने-सामने आए। बर्मिंघम में ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स’ (WCL) टूर्नामेंट में हरभजन सिंह और कामरान अकमल की मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच गंभीर चर्चा हो रही है।

भज्जी को समझाते रहे कामरान
वीडियो में हरभजन सिंह काफी एग्रेसिव नजर आ रहे हैं जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी भज्जी को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है, ये कोई नहीं जानता। दोनों अपनी पिछली लड़ाई पर ही बात कर रहे हैं, ऐसा सिर्फ कयास ही लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा विवाद तब खड़ा हुआ था जब टी-20 विश्व कप 2024 में भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप-स्टेज में छह रन से हरा दिया था। बाद में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। उस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह का मजाक उड़ाते हुए कामरान अकमल ने पूरे सिख धर्म का मजाक उड़ाया था। तब हरभजन ने कहा था, ‘कामरान अकमल को समझना चाहिए कि किसी के धर्म के बारे में कुछ भी कहने और उसका मजाक उड़ाने की कोई जरूरत नहीं है। मैं कामरान अकमल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह सिखों का इतिहास जानते हैं, सिख कौन हैं और कौन हैं। सिखों ने आपके समुदाय, आपकी माताओं और बहनों को बचाने के लिए जो भी काम किया है। ये बात अपने पूर्वजों से पूछो, रात 12 बजे सिख मुगलों पर हमला करते थे और तुम्हारी मां-बहनों को छुड़ाते थे, इसलिए बकवास करना बंद करो।’

कामरान ने मांगी थी माफी
बाद में कामरान अकमल ने अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए कहा था, ‘मुझे अपनी हालिया टिप्पणियों पर गहरा अफसोस है और मैं भज्जी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। सिख समुदाय के लिए मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनिया भर के सिखों का अत्यंत सम्मान करता हूं और मेरा इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं सचमुच क्षमा चाहता हूं।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...