10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलधोनी की CSK पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले को हार्दिक पंड्या...

धोनी की CSK पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले को हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया

Published on

डबलिन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 23 साल का हैट्रिक ब्वॉय खेलने वाला है। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह पहले आयरिश क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट मिला है। 50 लाख के बेस प्राइज वाले लिटिल को बिग अमाउंट मिला। डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटन्स ने उन्हें चार करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।

लिटिल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स को नेट प्रैक्टिस करवाते थे। इस सीजन में भी उन्हीं के साथ थे। कुछ महीने पहले ही धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए टीम छोड़ी दी। लिटिल का आरोप था कि सीएसके ने अपमानिनत करने के लिए मैच नहीं खिलाया था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उन्होंने अभी तक 22 वनडे और 53 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं।

लिटिल ने कहा, ‘मुझे आयरलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना पसंद है और यह हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगा, लेकिन आईपीएल में खेलना और वहां सीखना अविश्वसनीय अवसर होगा। मैं इसमें मेरा समर्थन करने के लिए क्रिकेट आयरलैंड का आभार व्यक्त करता हूं।’

जोश लिटिल कहते हैं कि वह भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और मुख्य कोच आशीष नेहरा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। टाइटंस ने हार्दिक की अगुवाई और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज नेहरा के कोच रहते हुए अपने पदार्पण सत्र में ही आईपीएल का खिताब जीता था।

लिटिल ने क्रिकेट आयरलैंड के बयान में कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने अनुबंधित किया है। मैं इतनी शानदार टीम में हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...