15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलएक ही दिन टिक सका हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने...

एक ही दिन टिक सका हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में किया चूर-चूर

Published on

मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा (84) और कप्तान मेग लैनिंग (72) की अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी से रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ दो विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह महिलाओं के टी20 फ्रेंइचाजी इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यही नहीं, शेफाली वर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के टूर्नामेंट सबसे बड़े स्कोर 59 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। हरमन ने एक दिन पहले ही गुजरात के खिलाफ यह पारी खेली थी।

सलामी बल्लेबाज शेफाली ने ज्यादा आक्रामकता बरती, उन्होंने 45 गेंद की पारी के दौरान 10 चौके और चार छक्के जड़े। वहीं विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लैनिंग ने 43 गेंद की पारी के दौरान 14 चौके जड़े। दोनों अच्छी लय में थी और बल्लेबाजी के मुफीद ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी आक्रमण को धुन रही थीं। दोनों ने पावरप्ले में 12 बाउंड्री लगा दी थी। 10 ओवर तक टीम 100 रन बना चुकी थी।

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस भागीदारी को तोड़ने के लिए सात गेंदबाजों को लगाया लेकिन आखिर में सफलता दिलायी इंग्लैंड की हीदर नाइट थे। नाइट ने 15वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दोहरे झटके दिए। हीदर ने पहले 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लैनिंग को बोल्ड किया और फिर एक गेंद के बाद शेफाली को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच आउट कराया, इससे 84 गेंद की उनकी साझेदारी का अंत हुआ।

इसके बाद मरिजाने काप (नाबाद 39 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 22 रन) ने मिलकर स्कोर 200 रन के पार कराया तथा 31 गेंद में 60 रन की नाबाद साझेदारी निभायी। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज काप ने 17 गेंद की पारी के दौरान तीन छक्के और तीन चौके जड़े जबकि जेमिमा ने 15 गेंद में तीन चौके लगाए।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...