6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलक्या टीम इंडिया के लिए कप्तानी का 'फिलर' बनकर रह गए हैं...

क्या टीम इंडिया के लिए कप्तानी का ‘फिलर’ बनकर रह गए हैं शिखर धवन?

Published on

नई दिल्ली,

बीसीसीआई द्वारा सोमवार को टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में अक्टूबर में भारतीय टीम वर्ल्डकप ट्रॉफी जीतने के लिए उतरेगी, भारत अभी तक एक ही बार टी-20 वर्ल्डकप जीत पाया है. टीम का ऐलान हुआ तो लोगों को भरोसा था कि कुछ चौंकाने वाले नाम यहां देखने को मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बल्कि एशिया कप वाली टीम को ही मैदान में उतार दिया गया है. इस बीच शिखर धवन को लेकर भी फैन्स में निराशा का माहौल है.

शिखर धवन एक लंबे वक्त के लिए टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर रहे हैं, उन्होंने लगातार परफॉर्मेंस भी दी है और आईसीसी इवेंट्स में उनका रिकॉर्ड भी दमदार है. लेकिन टी-20 फॉर्मेट में अब उनकी वापसी काफी मुश्किल दिखती है, यही कारण है कि टी-20 वर्ल्डकप के लिए उनकी ओर देखा भी नहीं गया और केएल राहुल-रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया गया.

कप्तानी का बैक-अप बन गए शिखर धवन!
आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 1-2 साल में शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए जितने भी मैच खेले हैं, उनमें वह अधिकतर में बतौर कप्तान ही टीम का हिस्सा रहे हैं या फिर उप-कप्तान बने हैं. क्योंकि शिखर धवन को तभी मौका दिया जा रहा है जब टीम के अन्य सीनियर प्लेयर्स आराम पर होते हैं और किसी कमजोर टीम या घरेलू सीरीज में कम मज़बूत टीम को उतारा जाता है.

इसकी शुरुआत श्रीलंका सीरीज़ से हुई थी, उस वक्त भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेल रही थी. शिखर धवन ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी की, इसके अलावा जिम्बाब्वे सीरीज़ में वह कप्तान बनाए गए थे लेकिन ऐन मौके पर केएल राहुल की वापसी हुई और शिखर धवन को उप-कप्तान बनाया गया.

माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो वनडे सीरीज खेलेगी, उसमें भी शिखर धवन ही कप्तान बन सकते हैं. क्योंकि यह सीरीज टी-20 वर्ल्डकप से ठीक पहले है, ऐसे में सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जाएगा. ऐसे में एक बार फिर शिखर धवन ही टीम की कमान संभालेंगे.

आईसीसी इवेंट्स में रिकॉर्ड्स का शिखर
शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए आईसीसी इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज़ थे. वह टूर्नामेंट भारत ने जीता था, इसके बाद 2015, 2019 वर्ल्डकप में भी उनके बल्ले से जमकर रन बरसे थे. हालांकि, टी-20 वर्ल्डकप में वह सफल नहीं रहे हैं उन्होंने भारत के लिए 2 टी-20 वर्ल्डकप खेले हैं जिसमें उनके जोड़ीदार मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ही रहे हैं.

वनडे वर्ल्डकप में रिकॉर्ड: 10 मैच, 537 रन, 53.70 औसत, 3 शतक, 1 फिफ्टी
चैम्पियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड: 10 मैच, 701 रन, 77.88 औसत, 3 शतक, 3 फिफ्टी
टी-20 वर्ल्डकप में रिकॉर्ड: 7 मैच, 74 रन, 10.57 औसत

वर्ल्डकप 2023 के मिशन पर हैं शिखर धवन
गैप में मिलने वाले मौकों को लेकर शिखर धवन ने हाल ही में बात भी की थी और कहा था कि वह अब मोमेंट को एन्जॉय करने पर ध्यान देते हैं. उन्हें जो भी मौका मिलता है, वह उसे भुनाने की कोशिश में लगते हैं. इसके अलावा किसी और बात पर ध्यान नहीं देते हैं. शिखर धवन के पास टी-20 टीम में वापसी का मौका तो मुश्किल दिखता है, लेकिन वनडे टीम में वह जगह बना सकते हैं. अगले साल भारत में ही वनडे का वर्ल्डकप होना है, ऐसे में उनके निशाने पर उस वर्ल्डकप में खेलना ज़रूर होगा.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...