10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलदेश के लिए वर्ल्डकप जीतना है, इसके लिए कुछ भी करूंगा: विराट...

देश के लिए वर्ल्डकप जीतना है, इसके लिए कुछ भी करूंगा: विराट कोहली

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. वह ढाई साल से शतक और पांच महीनों से अर्धशतक नहीं लगा सके. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी कोहली 6 इंटरनेशनल पारियों में सिर्फ 76 रन ही बना सके.इस खराब प्रदर्शन के कारण कोहली की जमकर आलोचना हो रही है. मगर इसी बीच कोहली ने अपने फैन्स को एक मैसेज भेजा है. यह आलोचकों को जवाब भी माना जा सकता है. इस मैसेज में कोहली ने अपना लक्ष्य बताया और कहा कि उसके लिए वह कुछ भी करेंगे.

क्या कहा विराट कोहली ने?
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए अपने बयान में कहा, ‘मेरा लक्ष्य टीम इंडिया को एशिया कप और वर्ल्ड कप जीतने में मदद करना है. इसके लिए जो भी कुछ करना होगा, उसके लिए मैं तैयार हूं.’ बता दें कि एशिया कप सितंबर में श्रीलंका की मेजबानी में होना है, जो UAE में हो सकता है. इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप भी होना है. यह दोनों ही बड़े टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होंगे.

कोहली एक महीने की लंबी छुट्टी पर
फिलहाल, विराट कोहली एक महीने के लंबे ब्रेक पर हैं. वह पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, टी20 और फिर वनडे मैचों की सीरीज खेलने के बाद कोहली फ्री हो गए हैं. उन्हें अब अगले एक महीने तक कोई सीरीज नहीं खेलना है.अगस्त में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. साथ ही एशिया कप भी खेलना है. दोनों का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है. ऐसे में कोहली के लिए एक महीने का लंबा ब्रेक मान सकते हैं.

वेस्टइंडीज दौरे से कोहली को आराम
दरअसल, इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची है. यहां विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इसकी कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. इसके लिए पहले ही भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. दोनों ही सीरीज के लिए विराट कोहली के सेलेक्ट नहीं किया गया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...