26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेल'वह टीम में रहने लायक...', चहल को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

‘वह टीम में रहने लायक…’, चहल को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2023 के लिए कुछ दिन पहले भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था. 17 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री हुई थी. वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और बाएं हाथ के ऑलराउर अक्षर पटेल को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया था.

अजीत अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं ने सबसे चौंकाने वाला फैसला युजवेंद्र चहल को लेकर किया था. इस लेग-स्पिनर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई थी. चहल के तो टीम में ना होने पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी अपनी राय रखी है. कनेरिया ने कहा कि चहल ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, ताकि स्क्वॉड में जगह मिल सके.

चहल के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव: कनेरिया
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया में रहने के लायक नहीं हैं. उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है. दूसरी ओर, कुलदीप यादव ने नियमित रूप से विकेट लिए हैं और वह बीच के ओवरों में प्रभावी हो सकते हैं. कुलदीप में काफी आत्मविश्वास आ चुका है. चयनकर्ताओं ने चहल के बजाय कुलदीप को चुनकर सही कदम उठाया है.’

चहल को लेकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अगरकर ने कहा था, ‘चहल ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. हमें कभी-कभी टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर फैसला लेना पड़ता है. अक्षर पटेल बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और कुलदीप यादव ने जाहिर तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है. दो कलाई के स्पिनरों को फिट करना वास्तव में मुश्किल था, यही कारण है कि हम कुलदीप के साथ गए हैं.’

चहल ने आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन
युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 20.57 की औसत और 8.17 की इकोनॉमी रेट से 21 विकेट लिए थे. देखा जाए तो चहल ने 2021 से लेकर अबतक 18 वनडे इंटरनेशनल में 26.62 की औसत से 29 विकेट लिए हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद एशिया कप टीम के लिए चहल की जगह कुलदीप यादव को चुना गया. वैसे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर यादव भी शानदार फॉर्म में हैं. कुलदीप ने 2022 से लेकर अबतक वनडे इंटरनेशनल में 34 विकेट चटकाए हैं.

Latest articles

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...