10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलहेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक, आरसीबी के गेंदबाजों को चुन-चुनकर कूटा

हेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक, आरसीबी के गेंदबाजों को चुन-चुनकर कूटा

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 65वें मैच में सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ दिया है। क्लासेन ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जबकि 104 रन बनाकर आउट हुए। यह आईपीएल 2023 का कुल 7वां शतक है, जबकि सनराइजर्स की तरफ से यह दूसरा शतक है। उनके शानदार शतक के दम पर ही हैदराबाद ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए क्लासेन से पहले हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा था। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बेजोड़ पारी खेली थी। टूर्नामेंट की प्लेऑफ से आउट हो चुकी सनराइजर्स की टीम अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। क्लासेन उस वक्त मैदान पर उतरे तो हैदराबाद 2 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। साउथ अफ्रीकी तूफानी बल्लेबाज ने उतरते ही चौका लगाकर खाता खोला और साथ ही बता दिया कि वह आज कुछ अनोखा करने वाले हैं।

उन्होंने इसके बाद शाहबाज अहमद को छठे ओवर में 3 चौके जड़े तो हर्षल पटेल और कर्ण शर्मा को भी नहीं बख्शा। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 50 रनों का आंकड़ा पार किया तो 17वें ओवर में शाहबाज अहमद ने दो छक्के उड़ाए। देखते ही देखते वह कब शतक के करीब पहुंच गए पता ही नहीं चला। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन इस बल्लेबाज के तूफानी बैटिंग में कोई कमी नहीं दिखी।

क्लासेन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर धांसू सिक्स उड़ाते हुए अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसी ओवर की 5वीं गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 51 गेंदोंं में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 104 रन ठोके। बता दें कि इससे पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआती में सफलता हासिल जरूर की लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया। राजीव गांधी स्टेडियम में क्लासेन ने आरसीबी के सभी गेंदबाजों की जमकर ली और शानदार शतकीय पारी खेली।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...