4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेललड़की होने की बात छिपाकर लड़कों के साथ खेली क्रिकेट, अब टीम...

लड़की होने की बात छिपाकर लड़कों के साथ खेली क्रिकेट, अब टीम इंडिया में पहुंची भोपाल की सौम्या

Published on

भोपाल

भोपाल की सौम्या तिवारी अब टीम इंडिया में पहुंच चुकी हैं। वे भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की सीरीज में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। सौम्या ऑलराउंडर हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ वे ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही सीनियर महिला टीम में भी जगह बनाने में भी सफल होंगी।

सौम्या का टीम इंडिया तक का ये सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। जब भोपाल को अरेरा क्रिकेट एकेडमी में वे पहली बार कोचिंग के लिए पहुंची थीं, तब वे अकेली लड़की थी। डर ये था कि लड़के उनके साथ खेलने से कहीं मना न कर दें। सौम्या ने किसी को बताया ही नहीं कि वे लड़की हैं। बाद में जब लड़कों को सौम्या की असलियत पता चली तो वे मजाक उड़ाने लगे। अब वे सभी लड़के उनके फैन बन चुके हैं।

सौम्या घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम की भी कप्तान हैं। उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। पिता मनीष तिवारी सरकारी कर्मचारी हैं। वे ही सौम्या को प्रैक्टिस के लिए एकेडमी लेकर जाते थे। सौम्या का कहना है कि उनकी कामयाबी में पूरे परिवार की भूमिका रही है। मां ने उनकी हर जिद पूरी की तो बड़े पापा और बड़ी मम्मी ने कभी किसी चीज की कमी नहीं खलने दी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...