24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलहॉकी: भारतीय टीम का तूफानी प्रदर्शन... जापान को एकतरफा मुकाबले में रौंदा

हॉकी: भारतीय टीम का तूफानी प्रदर्शन… जापान को एकतरफा मुकाबले में रौंदा

Published on

हुलुनबुइर (चीन),

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. 9 सितंबर (सोमवार) को हुलुनबुइर में गए मुकाबले में भारत ने जापान को 5-1 से हरा दिया. भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल (2 और 60वें मिनट) दागे. वहीं अभिषेक (3वें मिनट), संजय (17वें मिनट) और उत्तम सिंह (54वें मिनट) ने एक गोल-गोल किए. जापान की ओर से इकलौता गोल काजुमासा मात्सुमोतो ने खेल के 41वें मिनट में किया.

भारत की अब मलेशिया से होगी टक्कर
भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले उसने अपने शुरुआती मुकाबले में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था. भारत का अगला मुकाबला 11 सितंबर को पिछले साल के उपविजेता मलेशिया से होगा. फिर वह 12 सितंबर को कोरिया और 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला करेगा. सेमीफाइनल और फाइनल 16 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने पांच-पांच मैच खेलेगी. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने हालिया पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

जापान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत तूफानी रही. दूसरे ही मिनट में सुखजीत ने जापानी डिफेंडर्स पर दबाव बनाते हुए फील्ड गोल दाग दिया. कुछ ही सेकंड के बाद भारत की ओर से एक और फील्ड गोल हुआ, जब अभिषेक ने जापानी गोलपोस्ट में गेंद को डाल दिया. इसके बाद पहले क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हुआ. फिर दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने धांसू आगाज किया, जब संजय ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया. यह भारत के लिए उनका पहला गोल था.

मुकाबले में हाफटाइम तक भारत 3-0 से आगे था. फिर खेल का तीसरा क्वार्टर जापानी टीम के नाम रहा, जिसमें उसकी ओर से एक गोल हुआ. फिर चौथे क्वार्टर में भारत ने जवाबी हमला बोला और दो गोल दागे. पहले उत्तम सिंह ने बेहतरीन फील्ड गोल किया, फिर खेल के आखिरी मिनट में सुखजीत सिंह एक बार फिर जापानी गोलपोस्ट को भेदने में कामयाब रहे.

भारत इस मामले में पाकिस्तान को छोड़ चुका पीछे
देखा जाए तो भारतीय टीम इस बार भी चैम्पियन बनने की प्रबल दावेदार है. भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गई. भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया था, जिसने तीन मौके पर टाइटल जीता था. भारत-पाकिस्तान के अलावा कोरिया ही एक मौके पर इस टूर्नामेंट को जीत पाया है. कोरिया ने साल 2021 के सीजन में खिताब जीता था.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...