10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलतुम्हारी फिटनेस का क्या हाल है... शमा मोहम्मद पर बरसे योगराज सिंह,...

तुम्हारी फिटनेस का क्या हाल है… शमा मोहम्मद पर बरसे योगराज सिंह, चैंपियन बनने के बाद लगाई फटकार

Published on

नई दिल्ली

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कांग्रेस की प्रवर्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को लेकर एक्स पर कुछ पोस्ट किए थे। इसमें उन्होंने भारतीय कप्तान की फिटनेस पर सवाल उठाए। इसके साथ ही रोहित को शमा ने अब तक का सबसे कम प्रभावशाली भारतीय कप्तान भी बता दिया। इस बयान के बाद खूब बवाल मचा। अब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। फाइनल में रोहित शर्मा ही जीत के हीरो रहे।

योगराज सिंह शमा मोहम्मद पर फिर बरसे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद शमा मोहम्मद से सवाल दागे हैं। एएनआई से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि एक तो हम जीते हैं और दूसरा कि आलोचक जब श्रीलंका में सीरीज हारे, न्यूजीलैंड से हार, ऑस्ट्रेलिया में हारे तो किसी ने कसर नहीं छोड़ी। फिर ये दिखा दिया कि दो साल में दो वर्ल्ड चैंपियनशिप हमने जीती है। घर आकर कोई ट्रॉफी दे नहीं गया। मेहनत करके बच्चों ने जीती है।’

योगराज सिंह ने आगे बात करते हुए कहा- मैं तमाम लोगों से पूछना चाहता हूं जो बोल रहे थे कि रोहित शर्मा फिट नहीं है, मोटा है। उन मैडम से जरा पूछना, तुम्हारी फिटनेस का क्या हाल है मैम योगराज सिंह पूछ रहा था। विचार नहीं दिया अब। आया नहीं तुम्हारा विचार।’

हर किसी की बॉडी अलग होती है
योगराज सिंह ने समझाया कि हर किसी को बॉडी अलग होती है। कई पहला है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो फिट है। योगराज सिंह ने आगे कहा- वो अगर फिट नहीं है तो ऐसे खेल रहा है। अगर वो फिट हो गया तो फिर क्या होगा। हर आदमी की बॉडी अपनी अपनी होती है। अपने कई ऑस्ट्रेलियन देखे होंगे, डेविड बून जैसे तगड़े-तगड़े। कईयों के तो पेट भी निकले हुए हैं। ये नहीं है कि पतला आदमी जो होता है वो फिट होता है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...