3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, मुकाबले रोककर खाली कराया...

कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, मुकाबले रोककर खाली कराया गया रेसलिंग स्टेडियम

Published on

बर्मिंघम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज से रेलसिंग यानी कुश्ती के मुकाबले शुरू हो गए हैं। मुकाबला शुरू होने के साथ ही बड़ी चूक भी सामने आए है। कोवेंट्री स्टेडियम एंड एरिना में हो रहे हैं। मुकाबले शुरू होने के कुछ समय बाद ही स्टेडियम की छत से स्पीकर गिर गया। यह भारत के रेसलर दीपक पूनिया का मुकाबला समाप्त होने के कुछ पल बाद ही गिरा। जिसके बाद कुश्ती के मुकाबले रोक दिए गए।

खाली कराया गया एरिना
स्पीकर मैच चेयरमैन के पास ही आकर गिरा। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद पूरे एरिना को खाली कराया गया। इसके बाद आयोजकों ने एरिया की एक बार फिर पूरी जांच की। जिसके बाद भारतीय समय अनुसार शाम 6 बजे से दोबारा रेसलिंग के मुकाबले शुरू हो पाए। इस घटना के होने से पहले बजरंग पूनिया भी अपने मुकाबले जीत चुके थे।

बजरंग को आसान जीत
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में दो मिनट से भी कम समय लगा। उन्होंने शुरूआती दौर में नौराऊ के लोवे बिंघम को गिराकर आसान जीत दर्ज की। गत चैम्पियन बजरंग ने एक मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लिया और फिर ‘जकड़ने’ की स्थिति से अचानक बिघंम को पटक कर मुकाबला खत्म कर दिया। बिंघम को इस अचानक से हुए दांव का पता नहीं चला और भारतीय पहलवान आसानी से जीत गया। अब बजरंग का सामना मॉरिशस के जीन गायलियाने जोरिस बांडोऊ के सामने होंगे।

दीपक पूनिया भी जीते
86 किलोग्राम कैटेगरी में भारत के दीपक पूनिया ने भी जीत हासिल की है। उन्होंने इंग्लैंड के मैथ्यू ऑक्सेनहैम को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में टेक्निकल सूपेरियारिटी से मात दी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...