22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलफायर हूँ मैं... इंतकाम की आग में जल रहे हार्दिक का हैट्रिक...

फायर हूँ मैं… इंतकाम की आग में जल रहे हार्दिक का हैट्रिक सिक्स, गेंदबाजों को बुरी तरह कूटा

Published on

न्यूयॉर्क

इंडियन प्रीमियर लीग में खराब फॉर्म से जूझने वाले हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही अपना रौद्र रूप दिखा दिया। आईपीएल के प्रदर्शन और उनके पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में चल रही खबरों के बीच सबकी नजर हार्दिक पंड्या पर टिकी हुई थी, लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर यह बता दिया कि टी20 विश्व कप के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।

हार्दिक ने अपनी पारी में 23 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए। अपनी इस दमदार बैटिंग में हार्दिक ने हैट्रिक सिक्स लगाया। बांग्लादेश के लिए 17वां ओवर करने आए तनवीर हसन के खिलाफ हार्दिक ने पहली तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर खलबली मचा दी। हार्दिक की इस जबरदस्त बैटिंग को देखकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ काफी खुश नजर आए।

https://twitter.com/_vy_sh_navii/status/1796936825824788676?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1796936825824788676%7Ctwgr%5E6605352391436feb92d1268e1085ca24077d899d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Ft20worldcup%2Fnews%2Find-vs-ban-hardik-pandya-roared-against-bangladesh-created-sensation-with-hat-trick-six%2Farticleshow%2F110626076.cms

रोहित शर्मा की चिंता हुई कम
अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप से पहले हार्दिक पंड्या का फॉर्म में वापस आना रोहित शर्मा के लिए काफी राहत भरी खबर है। हार्दिक टीम इंडिया के मुख्य ऑलराउंडर हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही वह टीम में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में भी दिखेंगे। ऐसे में हार्दिक का अच्छा प्रदर्शन काफी जरूरी होगा।

भारत ने बनाए मैच में 182 रन
बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत खराब रही थी। संजू सैमसन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने 32 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। उनकी इस दमदार बैटिंग के कारण ही भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...