9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलमैं ऐसा खिलाड़ी नहीं जो 40-45 रन से खुश रहे, शतक..शतक..कोहली ने...

मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं जो 40-45 रन से खुश रहे, शतक..शतक..कोहली ने कर दी दिल की बात

Published on

नई दिल्ली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि लंबे समय तक टीम के लिए कोई ठोस योगदान नहीं देना उन्हें ‘लगातार परेशान कर रहा था’। उन्होंने भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत में कहा कि टेस्ट में एक बड़ा शतक बनाने की बेताबी में उन्होंने उम्मीदों को खुद पर हावी होने दिया। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 186 रन की पारी खेली और तीन साल से अधिक समय के टेस्ट शतक के सूखे को खत्म किया। यह उनके टेस्ट करियर का 28वां जबकि कुल 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। उन्होंने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो अपनी खामियों के कारण मैंने खुद पर परेशानी को हावी होने दिया।’ उन्होंने कहा,‘क्रिकेट में तीन अंकों का आंकड़ा हासिल करने की बेताबी ऐसी चीज है जो एक बल्लेबाज के रूप में आप पर हावी हो सकती है।

मैंने कुछ हद तक अपने साथ ऐसा होने दिया। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो 40-45 रन से खुश रहे। मुझे टीम के लिए प्रदर्शन करने में बहुत गर्व महसूस होता है।’ विराट कोहली ने आगे कहा,‘जब मैं 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो मुझे पता होता है कि मैं 150 रन बना सकता हूं। लेकिन ऐसा नहीं होना मुझे लगातार परेशान कर रहा था।’ द्रविड़ ने उनसे जब पूछा कि इस प्रतिकूल समय से निपटना कितना मुश्किल था तो कोहली ने उसका जवाब देते हुए कहा,‘अगर मैं सच कहूं तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि जैसे ही आप होटल के कमरे से बाहर कदम रखते हैं, बाहर के आदमी से लेकर लिफ्ट में मौजूद व्यक्ति, बस ड्राइवर हर कोई कह रहा है ‘हमें आपके बल्ले से शतक चाहिए।’ कोहली ने कहा,‘ऐसे में यह आपके दिमाग में चलता रहता है, लेकिन इतने लंबे समय तक खेलने का फायदा यह है कि आप इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों से निपटना सीख जाते हैं।’

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान लगभग साढ़े आठ घंटे और 365 गेंद तक बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान संयम का परिचय देते हुए लगातार 162 गेंदों पर कोई चौका नहीं लगाया। उन्होंने अपना पांचवां चौका 89वीं गेंद पर लगाया जबकि छठा चौका उनकी पारी की 251 वीं गेंद पर आया। इस बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि वह भी पूर्व कप्तान के बल्ले से बड़ी शतकीय पारी देखने के लिए बेताब थे और आखिर में यह सार्थक रहा क्योंकि कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राहुल द्रविड़ ने कहा,‘मैंने उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर देखा है। मैंने टेलीविजन पर उनकी कई शतकीय पारियों को देखने के साथ कोचिंग का जिम्मा मिलने पर पिछले 15-16 महीने में उनके बल्ले से शतकीय पारियों (टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे) का लुत्फ उठाया है। मैं भी ड्रेसिंग रूम से उनकी टेस्ट में शतकीय पारी का आनंद लेने के लिए बेताब था। ’

भारतीय कोच ने आगे अपने बयान में इस बात का भी जिक्र करते हुए कहा,‘आपके इस टेस्ट शतक का आनंद लेना शानदार एहसास था। यह बेहतरीन पारी थी। आपने मुझे लंबे समय तक इसका इंतजार कराया लेकिन जिस तरह से आपने पारी को आगे बढ़ाया, उसे देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।’ इस टेस्ट से पहले कोहली का पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में आया था। कोहली ने कहा कि वह कभी उपलब्धि के बारे में सोच कर नहीं खेलते है। उन्होंने कहा,‘बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं, ‘आप इतने शतक कैसे बनाते हैं ’। मैं हमेशा कहता हूं कि मेरा लक्ष्य टीम के लिए जितना संभव हो उतनी अधिक देर तक बल्लेबाजी करना है और इस लक्ष्य को हासिल करने के दौरान ही शतक बन जाता है।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...