12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमैं साइना नेहवाल का पति हूं... पी कश्यप ने यूं बताई खुद...

मैं साइना नेहवाल का पति हूं… पी कश्यप ने यूं बताई खुद की पहचान, फिर धोनी के जवाब ने उन्हें चौंका दिया

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप ने हाल ही में महान क्रिकेटर एमएस धोनी से मुलाकात के बारे में बताया। कश्यप राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी शादी दुनिया की नंबर एक रह चुकीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से हुई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए, कश्यप ने बताया कि उन्हें एक शादी में धोनी से मिलने का मौका मिला। 37 वर्षीय कश्यप को लगा कि हर कोई बैडमिंटन नहीं देखता, इसलिए उन्होंने खुद का परिचय धोनी से साइना के पति के रूप में करवाया। फिर धोनी ने जो जवाब दिया उसकी कश्यप को उम्मीद नहीं थी।

धोनी के जवाब ने चौंका दिया
पी कश्यप ने याद किया कि धोनी ने उन्हें पहचान लिया और उनसे बात ऐसे की जैसे वह उनके किसी साथी खिलाड़ी से बात कर रहे हों। कश्यप ने निखिल थो नाटकालू के पॉडकास्ट में बताया, ‘मैं हाल ही में एक शादी में धोनी से मिला। मैंने उनसे अपना परिचय साइना के पति के रूप में करवाया। मुझे लगा कि शायद कुछ खेल देखने वाले लोग मुझे पहचान लेंगे। मैं क्रिकेट और धोनी का बड़ा फैन हूं। जब मैं उनसे मिला, उन्होंने मुझसे कहा- पता है भाई। मैं भी बैडमिंटन खेलता हूं। मैं जानता हूं आप कौन हैं और आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि आप साइना के पति हैं। वो मुझसे एक दोस्त की तरह बात करते थे, मानो मैं उनकी टीम का खिलाड़ी हूं।’

‘थाला’ के नाम से मशहूर धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। धोनी ने डेढ़ दशक में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत का 90 मैचों में प्रतिनिधित्व किया और 38.09 की औसत से लगभग 5000 रन बनाए। आईपीएल में उन्होंने 5000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने हाल में ही अपना 43वां जन्मदिन मनाया है।

दूसरी ओर पी कश्यप को 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जब वह ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने। उन्होंने 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक भी जीता था.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...