18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलमैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता', पाकिस्तानी मूल के प्लेयर वाले विवाद...

मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता’, पाकिस्तानी मूल के प्लेयर वाले विवाद पर रोहित की दो टूक

Published on

हैदराबाद,

भारतीय क्रिकेट टीम को अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसका पहला मैच कल (25 जनवरी) से हैदराबाद में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम रविवार को ही भारत पहुंच गई है. मगर इसी बीच मेहमान इंग्लिश टीम को एक तगड़ा झटका लगा है.

दरअसल, पाकिस्तानी मूल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को पहली बार इंग्लैंड टीम में चुना गया था. मगर वीजा नहीं मिलने के कारण बशीर UAE से ही घर लौट गए हैं. 20 साल के बशीर अनकैप्ड प्लेयर हैं. उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. इस मामले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बयान सामने आया है.

रोहित और स्टोक्स ने बशीर के मामले में दुख जताया
स्टोक्स ने कहा कि वह बशीर के लिए परेशान हैं. उन्होंने कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर यह बेहद ही हताशापूर्ण है, हमने दिसंबर के मध्य में ही अपनी टीम घोषणा कर दी थी. लेकिन फिर भी बशीर वीजा संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, मैं उनका दर्द समझ सकता हूं.’

हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले रोहित शर्मा से भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी मामले को लेकर सवाल किया गया. इस पर रोहित ने कहा, ‘मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है. वह पहली बार इंग्लैंड टीम में शामिल होते ही भारत आ रहा था. यह किसी के लिए भी आसान नहीं है. यदि हममें से कोई इंग्लैंड जा रहा होता और उसे वीजा नहीं मिलता तब भी तो दुख होता.’

रोहित ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ‘मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही भारत आएगा. हमारे देश में क्रिकेट का आनंद उठाएगा और क्रिकेट खेलेगा.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...