9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल'नहीं था मैं रोजे पर...', जिसकी पारी का ज‍िक्र कर शमी को...

‘नहीं था मैं रोजे पर…’, जिसकी पारी का ज‍िक्र कर शमी को किया ट्रोल, क्रिकेटर खोल चुका उसकी पोल

Published on

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने जूस (एनर्जी ड्र‍िंक्स) पीते हुए दिखे, इस पर उत्तर प्रदेश के बरेली के मौलाना उनसे नाराज हो गए. मौलाना ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने जानबूझकर रोजा नहीं रखा, जो कि गुनाह है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं.

दूसरी ओर इस मामले में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन और ईदगाह मौलाना मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मोहम्मद शमी का बचाव किया. वहीं पूरे मामले में मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन स‍िद्दीकी और उनके बड़े भाई हसीब शमी की भी प्रत‍िक्रिया आई. कुल म‍िलाकर सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले पर हल्ला मचा हुआ है.

वहीं शमी को कुछ यूजर्स ने इस बात पर ट्रोल किया कि उनको रमजान के पव‍ित्र माह में रोजा रखना चाहिए. यहां तक कि कुछ यूजर्स ने ऐसे पोस्ट किए और दावा किया कि साउथ अफ्रीकी टीम के मुस्ल‍िम क्रिकेटर हाश‍िम अमला ने भी एक मौके पर रमजान के दौरान रोजा रखा था और 311 रनों की पारी खेली थी. दावा किया गया कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला ने जुलाई 2012 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड-तोड़ 311* रन की पारी के दौरान रमजान के दौरान रोजा (Fast) कर रहे थे. हालांकि ये ये दावे गलत हैं.

शमी के जूस पीने पर बरेली के मौलाना नाराज…
दुबई में ऑस्ट्रेल‍िया संग हुए मैच के दौरान मोहम्मद शमी का जूस पीते हुए वीडियो सामने आया था. शमी ने ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ उस मुकाबले में 48 रन देकर 3 विमेट झटके थे. इस पर बरेली के मौलाना ने नाराजगी जताई थी. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी करके कहा कि इस्लाम ने रोजे को फर्ज करार दिया है. अगर कोई शख्स जानबूझकर रोजा नही रखता है तो वह निहायती गुनेहगार है. मोहम्मद शमी ने रोजा नहीं रखा जबकि रोजा रखना उनका वाजिब फर्ज है. रोजा ना रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...