9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलICC लेती है टीम इंडिया की साइड? PAK के आरोपों पर आया...

ICC लेती है टीम इंडिया की साइड? PAK के आरोपों पर आया BCCI का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी फैन्स भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पर लगातार निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि बाीसीसीआई के दबाव में आईसीसी काम करती है. जब बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की जीत हुई तो बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के फैन्स बौखला गए थे.

तब उन्होंने मैदानी अंपायरों पर भारतीय टीम व बीसीसीआई के दबाव में गीले मैदान पर मुकाबला शुरू कराने का आरोप लगाया. उससे पहले जब भारत-पाकिस्तान मैच में नो-बॉल को लेकर काफी विवाद हुआ था तब भी बीसीसीआई पर निशाना साधा था. अब इन सभी आरोपों पर बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी का जवाब आया है.

रोजर बिन्नी ने कहा, ‘आईसीसी किसी को फेवर नहीं करती है और सबके साथ समान व्यवहार होता है. रोजर बिन्नी ने कहा, ‘यह सही नहीं है, मुझे नहीं लगता कि हमें आईसीसी फेवर करती है. सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होता है. ऐसी बातें कहने का कोई मतलब नहीं बनता है. हमें दूसरी टीमों से क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावरहाउस है लेकिन हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है.’

पाकिस्तान का दौरा हमारे हाथ में नहीं: बिन्नी
रोजर बिन्नी से यह भी सवाल किया गया कि क्या भारतीय टीम 2023 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है. यह भारत सरकार के हाथों में हैं, उन्हें इस मामले में अनुमति देनी होगी.’ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होगी.

अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विषय पर कहा था, ‘खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा. हम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है. आतंकवाद की आड़ में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.’

बिन्नी ने लिया था गांगुली का स्थान
रोजर बिन्नी ने पिछले महीने बीसीसीआई अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी. बिन्नी ने सौरव गांगुली का स्थान लिया जो लगभग तीन सालों तक इस पद पर रहे. 67 साल के रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रोजर बिन्नी साल 1983 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं. उस वर्ल्ड कप में रोजर बिन्नी उस विश्व कप में 18 विकेट्स के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...