15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeखेलICC ने निकाली पाकिस्तानी क्रिकेटर की हेकड़ी, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20...

ICC ने निकाली पाकिस्तानी क्रिकेटर की हेकड़ी, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में की थी घटिया हरकत

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एक ऐसी घटिया हरकत कर दी, जिसके कारण आईसीसी ने उस पर भारी जुर्माना लगाया है। इस खिलाड़ी का नाम खुशदिल शाह है।

दरअसल पाकिस्तान की पारी के 8वें ओवर में जब कीवी गेंदबाज जकारी फोक्स गेंदबाजी कर रहे थे तो खुशदिल ने उन्हें जानबूझ कर धक्का मारा। ऐसे में आईसीसी ने पाया कि खुशदिल ने कोड ऑफ कंडक्ट का उलंघन किया है। 2.12 कोड ऑफ कंडक्ट के तहत किसी भी खिलाड़ी को मैदान पर शारीरीक रूप से उलझने सजा दी जाती है। ऐसे में आईसीसी ने खुशदिल शाह पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगया है। वहीं खुशदिल ने भी अपनी इस गलती को मान लिया।

खुशदिल शाह को मिले डिमेरिट पॉइंट
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में खुशदिल की घटिया हरकत के लिए उन पर सिर्फ मैच का फीस का जुर्माना ही नहीं, बल्कि तीन डिमेरिट पॉइंट भी जुड़े हैं। अनुशासनहीनता के इस मामले में अगर खुशदिल पर 24 महीने में चार या इससे ज्यादा डिमरेकि पॉइंट मिलते हैं तो ऐसी स्थित में उन्हें सस्पेंशन पॉइंट भी मिल सकता है। अगर दो सस्पेंशन पॉइंट उनके नाम जुड़ गए तो फिर एक टेस्स, दो वनडे और टी20 मैच में बैन लग सकता है। यह बैन निर्भर करेगा कि कौन फॉर्मेट वह पहले खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान का बुरा हार
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लीग स्टेज से ही बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम का इंग्लैंड दौरे पर बुरा हाल रहा। पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से एक नए स्क्वाड के साथ न्यूजीलैंड पहुंची है। खास तौर से बल्लेबाजी में अनुभव की काफी कमी है। यही कारण है कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 100 के भीतर सिमट गई।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...