13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलउसे रोज मटन नहीं मिलेगा तो वो दिमाग खो देगा... मोहम्मद शमी...

उसे रोज मटन नहीं मिलेगा तो वो दिमाग खो देगा… मोहम्मद शमी के दोस्त का बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण नवंबर 2023 से बाहर होने के बाद अब वापसी करने को देख रहे हैं। शमी आखिरी बार भारत के लिए एक्शन में 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजर आए थे, जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम हार गई थी। तब से वह एंकल इंजरी के चलते क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। शमी ने चोट लगने के बावजूद एकदिवसीय विश्व कप खेला। सात मैचों में 24 विकेट लेकर मोहम्मद शमी टूर्नामेंट के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

अब, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और टी20 विश्व कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद। शमी क्रिकेट जगत में वापसी करने को पूरी तरह से तैयार हो रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है। वहीं अब शमी के दोस्त ने एक यूट्यूब चैनल पर उनको लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि शमी को मटन कितना पसंद है और अगर वह रोज मटन नहीं खाएंगे। तो उनके साथ क्या हो सकता है।

अगर शमी रोज एक किलो मटन नहीं खाएगा तो…
मोहम्मद शमी के दोस्त उमेश कुमार ने एक यूट्यूब चैनल पर बताया कि अगर मोहम्मद शमी रोज मटन नहीं खाएंगे तो उनकी गेंदबाजी स्पीड कम हो जाएगी। उमेश कुमार ने कहा, ‘शमी कुछ भी सह सकता है। लेकिन शमी मटन के बीना नहीं जी सकता। वह इसके बीना एक दिन रह सकता है। दूसरे दिन आप उसको मटन के बिना परेशान होते देख सकते हैं। तीसरे दिन वह पागल हो जाएगा, अपना दिमाग खो बैठेगा। अगर शमी रोज एक किलो मटन नहीं खाएगा तो उसकी स्पीड 15 KMPH कम हो जाएगी।’

मोहम्मद शमी का करियर
33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब तक अपने करियर में भारत के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 229 विकेट, वनडे में 195 विकेट तो टी20 में 24 विकेट हैं। शमी ने आईपीएल में खेले गए 110 मैचों में 127 विकेट लिए हैं।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...