10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeखेल'रन रेट 6 के ऊपर जाता तो...', सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने...

‘रन रेट 6 के ऊपर जाता तो…’, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद विराट कोहली का बयान

Published on

दुबई,

ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय टीम और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस ऑस्ट्रेल‍िया के कप्तान स्टीव स्म‍िथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली.

इस मैच के असली हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने मुश्किल समय में टीम को संभाला और 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने यह पारी तब खेली जब टीम ने 43 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे. अब मैच जीतने के बाद उनका एक अहम बयान आया है.

मैच जीतने के बाद कोहली ने क्या कहा?
कोहली ने कहा कि वो टीम को संभालकर आगे ले जाना चाह रहे थे. उन्हें पता था कि यदि रन रेट 6 के ऊपर जाता तब भी कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि आगे काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाज मौजूद थे. कोहली ने बताया कि बैटिंग के दौरान उन्हें कोई चिंता भी नहीं थी.

कोहली ने कहा, ‘मैं चेज के दौरान तेजी में नहीं था. मैं सिंगल्स निकाल रहा था. सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे दबाव झेलते हैं. आपको मैच को गहराई तक लेकर जाना होता है. आपको खुद पर कंट्रोल रखना होगा. अगर रन रेट 6 के ऊपर भी होता तो मुझे कोई चिंता नहीं होती क्योंकि आपको पता होता है कि आप कैसे खेल रहे हो और आपके पीछे और कितने बल्लेबाज हैं.’

मैच में टॉस ऑस्ट्रेल‍िया के कप्तान स्टीव स्म‍िथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में ही 4 विकेट से सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से विराट कोहली ने 98 गेंदों पर सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके जमाए.

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this