17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलइगा स्वियातेक फिर बनीं क्ले कोर्ट की क्वीन... जैसमीन को हराकर जीता...

इगा स्वियातेक फिर बनीं क्ले कोर्ट की क्वीन… जैसमीन को हराकर जीता फ्रेंच ओपन

Published on

पेरिस,

विश्व की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन 2024 में महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है. शनिवार (8 जून) को रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मैच में इगा स्वियातेक ने इटली की जैसमीन पाओलिनी को 6-2, 6-1 से शिकस्त दी. फाइनल मुकाबला 1 घंटा और 8 मिनट तक चला, बता दें कि 12वीं सीड जैसमीन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं.

इगा ने चौथी बार जीता फ्रेंच ओपन
पोलैंड की इगा स्वियातेक का यह चौथा फ्रेंच ओपन और ओवरऑल पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब रहा. इगा ने साल 2020, 2022 और 2023 में भी फ्रेंच ओपन जीता था. यानी उन्होंने लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन जीता है. पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में इगा ने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से शिकस्त दी थी. साल 2022 में इगा यूएसए ओपन जीतने में भी कामयाब रही थी.

जैसमीन पाओलिनी ने रूस की मिर्रा आंद्रीवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में प्रवेश किया था. वहीं इगा स्वियातेक ने यूएसए की स्टार टेनिस प्लेयर कोको गाफ को 6-2, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. अब इगा ने पाओलिनी को हराकर फ्रेंच ओपन में लगातार 21वीं जीत हासिल की. फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है.

23 साल की इगा स्वियातेक ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम मुकाबला 2019 में खेला था. इसके बाद उन्होंने अगले साल यानी 2020 में ही पहला खिताब जीत लिया था. तब उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता था. इसके बाद 2021 सीजन में इगा एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सकी थीं. मगर 2022 के बाद से उन्होंने फिर रफ्तार पकड़ ली.

मेन्स सिंगल्स के फाइनल में ज्वेरेव-अल्कारेज की टक्कर
उधर रविवार (9 जून) को पुरुष सिंगल्स के फाइनल में कार्लोस अल्कारेज का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा. स्पेनिश खिलाड़ी अल्कारेज ने सेमीफाइन मैच में इटली के यानिक सिनर को 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से हराया. वहीं अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 2-6, 6-2, 6-4, 6-2 से पराजित किया था.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...