4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलपाकिस्तान टीम को इमरान की चिंता, कप्तान बाबर ने हमले के बाद...

पाकिस्तान टीम को इमरान की चिंता, कप्तान बाबर ने हमले के बाद किया ये ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से खौफनाक खबर सामने आई हैं. दरअसल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में इमरान खान भी पैर में गोली लगने के चलते जख्मी हो गए. इमरान खान को लाहौर के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इमरान खान का इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है.

इमरान खान पर हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी इमरान खान पर हमले की कड़ी निंदा कर रहे है और पूर्व कप्तान के सलामती की दुआ मांग रहे हैं. मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने ट्वीट किया, ‘इमरान खान पर हुए इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता हूं. अल्लाह कप्तान को सलामत रखे और हमारे प्यारे पाकिस्तान की हिफाजत करे, आमीन.

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने लिखा, ‘इमरान खान पर हुए हमले के बारे में सुना है. वह ठीक हैं और फिलहाल अच्छी स्पिरिट में हैं. उनकी यह क्लिप हमले के बाद की है. मैं हमले की कड़ी निंदा करता हूं.वसीम अकरम ने लिखा, ‘वजीराबाद में हुई घटनाओं से बेहद व्यथित हूं. इमरान भाई और वहां मौजूद सभी लोगों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं. हमें एक देश के रूप में एक साथ आना चाहिए.’

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं. सिडनी में हुए मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम के एक समय 43 रन पर ही चार विकेट गिर गए थे. लेकिन शादाब-इफ्तिखार के बीच हुई छठे विकेट के लिए हुई 82 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत पाकिस्तान टीम 185 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी. शादाब खान ने 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रनों की पारी खेली.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...