9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका T20 WC फाइनल में, महिलाओं ने वो किया जो पुरुष...

साउथ अफ्रीका T20 WC फाइनल में, महिलाओं ने वो किया जो पुरुष भी न कर सके

Published on

केपटाउन,

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम ने वो उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक पुरुष टीम भी इतिहास में कभी हासिल नहीं कर सकी है. साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी के किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है.दरअसल, इस समय साउथ अफ्रीका में ही महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इसके दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हारकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब खिताबी मुकाबले में रविवार (26 फरवरी) को साउथ अफ्रीका की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी.

वर्ल्ड कप में चौकर्स रही अफ्रीकी टीम
बता दें कि साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम इतिहास में कभी भी वनडे या टी20 किसी भी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची है. पुरुष टीम को वर्ल्ड कप में चौकर्स बोला जाता है. वह कई बार सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ सकी. मगर इस बार महिला टीम ने इतिहास रच दिया है.

इस तरह सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पटका
आईसीसी के महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच केपटाउन में खेला गया था. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका टीम ने 4 विकेट पर 164 रन बनाए थे. टीम के लिए ताज़मिन ब्रित्स ने 68 और लौरा वोलवार्ड 53 रनों की पारी खेली थी.

165 रनों के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी. टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन नेट-सिवर ब्रंट ने बनाए. दानी वाइट ने 34 रन बनाए. अफ्रीकी टीम के लिए आयाबोंगा खाका ने 29 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. जबकि शबनीन इस्माइल ने 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

Latest articles

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

भारत नगर शिव मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव व सुंदरकांड पाठ

भोपाल भारत नगर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर...

अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

भोपाल मप्र अग्रवाल महिला महासभा में संगठनात्मक विवाद सामने आया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...