15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलIND vs AUS: भारत 444 रन पीछे, ऑस्ट्रेलिया मजबूत, दो दिन बाद...

IND vs AUS: भारत 444 रन पीछे, ऑस्ट्रेलिया मजबूत, दो दिन बाद कहां खड़ा है अहमदाबाद टेस्ट?

Published on

अहमदाबाद

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 180 जबकि कैमरन ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने छह जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए। जवाब में अपने बल्लेबाजों ने भी जोरदार पलटवार किया है। स्टंप्स तक 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाए। रोहित शर्मा 17 तो शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका मतलब है कि टीम इंडिया अभी भी 444 रन पीछे है।

मैच में भारत की कितनी उम्मीद?
भारत की संभावनाओं के लिहाज से कल तीसरा दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यहां से भारत को कम से कम 650 रन बनाने होंगे, ताकि वह कंगारुओं से 170 रन की लीड ले पाए और चौथे दिन के आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाए। अहमदाबाद में पड़ने वाली गर्मी और धूप के मद्देनजर पिच पांचवें दिन पिच टूटेगी, ऐसे में रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल से उम्मीदें होंगी कि वह कमाल दिखाए। हालांकि 650 रन बनाना कोई आसान बात नहीं है, अगर टीम इंडिया तीसरे दिन शुरुआती सेशन में ही 2-3 विकेट गंवा देती है तो फिर मैच बचाना भी मुश्किल हो सकता है।

उस्मान ख्वाजा ने रचा इतिहास
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर में उस्मान ख्वाजा ने बड़ी भूमिका निभाई। 422 गेंद में 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली। उन्होंने अंगुली की सर्जरी के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेलने वाले ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 208 रन जोड़े जिन्होंने 170 गेंद में 18 चौकों से 114 रन बनाए। टॉड मर्फी (41) और नाथन लियोन (34) ने नौवें विकेट के लिए 70 रन जोड़कर भारत की मुसीबत बढ़ाई। मर्फी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह शीर्ष स्कोर है।

अश्विन सबसे सफल गेंदबाज
भारतीय गेंदबाजों के दिन के पहले सत्र में विकेट चटकाने में नाकाम रहने के बाद अश्विन ने दूसरे सत्र में तीन और तीसरे सत्र में दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम 62 रन ही बना सकी और उसने इस बीच तीन विकेट गंवाए। ग्रीन ने जडेजा की गेंद को कवर प्वाइंट से चार रन के लिए भेजकर 143 गेंद में करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। ग्रीन हालांकि शतक पूरा करने के बाद अश्विन की लेग साइड से बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच दे बैठे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...