11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeखेलIND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, विराट कोहली तीसरे...

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, विराट कोहली तीसरे और चौथे टेस्ट से भी बाहर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। व्यक्तिगत कारणों के चलते शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेलने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अगले दो मैच से भी बाहर रहना लगभग तय है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धर्मशाला में छह मार्च से शुरू होने वाले आखिरी मैच में भी उनकी उपलब्धता पर संदेह बना हुआ है। ऐसे में जब सिलेक्टर्स इस हफ्ते जब आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान करेंगे बैठेंगे, तब विराट कोहली पर भी जरूर चर्चा होगी। याद हो कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले 22 जनवरी को विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते शुरुआती दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम से हट गए थे।

व्यक्तिगत कारणों के चलते हटे थे विराट
विराट कोहली भारतीय टीम में शामिल होने के लिए उसी सुबह हैदराबाद पहुंचे थे, लेकिन शाम होते-होते वापस मुंबई के लिए लौट गए थे। बीसीसीआई ने उस बयान के बाद से कोहली की अनुपस्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जिसमें कहा गया था, ‘विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां इस वक्त उनका फोकस कहीं और मांग रहीं हैं।’

राजकोट टेस्ट के लिए दौड़ में राहुल-जडेजा
दूसरे टेस्ट से चूकने वाले खिलाड़ियों में एहतियात के तौर पर आराम दिए जाने के बाद मोहम्मद सिराज वापसी करने के लिए तैयार हैं। क्वाड स्ट्रेन के कारण बाहर बैठे केएल राहुल और पहले टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग की इंजरी झेलने वाले रविंद्र जडेजा की फिटनेस की निगरानी बेंगलुरु में एनसीए में की जा रही है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो को पता चला है कि एनसीए फिजियो की अंतिम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के लिए पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। तीसरे टेस्ट में अभी एक हफ्ते से भी ज्यादा का गैप है। ऐसे में दोनों में से किसी एक प्लेयर का पूरी तरह फिट होना तय है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में राहुल और जडेजा भारत के बेस्ट बल्लेबाज थे, हालांकि दोनों शतक से चूक गए।

मोहम्मद सिराज की वापसी तय
राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज की वापसी तय है, जिन्होंने हैदराबाद में अपने घरेलू मैदान पर पहले टेस्ट की हार में सिर्फ 11 ओवर फेंके थे। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें दूसरे मैच में आराम दिया गया था। सिराज की वापसी से बॉलिंग अटैक को सपोर्ट मिलेगा, जो दूसरा टेस्ट जीतने के लिए जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा निर्भर था। सभी प्रारूपों में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बुमराह ने पिछले साल विश्व कप से पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वापसी की है। उनके वर्कलोड को मैनेज करना भी टीम मैनेजमेंट के लिए पहेली होगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...