15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeखेलT-20 WC की टीम बदल सकता है भारत, ICC का ये रूल...

T-20 WC की टीम बदल सकता है भारत, ICC का ये रूल आएगा काम

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप शुरू होने में अब सिर्फ दो हफ्ते का वक्त बचा है. ऑस्ट्रेलिया में करीब 16 टीमें वर्ल्डकप के लिए आमने-सामने होंगी. भारत ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन वह चोट से लगातार परेशान है. टीम इंडिया के पास अभी भी अपने स्क्वॉड को बदलने का मौका है और ऐन मौके पर कुछ खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्डकप की टीम में लाया जा सकता है.

कैसे और कबतक बदली जा सकती है टीम?
आईसीसी के नियम के मुताबिक, टीमें 9 अक्टूबर तक अपने टी-20 वर्ल्डकप स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं. वहीं, जो टीमें सीधे सुपर-12 में पहुंच चुकी हैं उनके पास यह मौका 15 अक्टूबर तक का है. यानी टीम इंडिया 15 अक्टूबर तक अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है. अगर इसके बाद भी कुछ होता है, तो भारत आईसीसी की स्पेशल परमिशन लेकर अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकता है.

चोट से परेशान है टीम इंडिया
टी-20 वर्ल्डकप के लिए जब टीम का ऐलान होना था, उसके बाद से ही टीम इंडिया की टेंशन बढ़ रही है. सबसे पहले रवींद्र जडेजा चोटिल हुए, जिसकी वजह से वह टी-20 वर्ल्डकप से ही बाहर हो गए. फिर दीपक हुड्डा को चोट लगी, जो टी-20 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा हैं. इसके बाद अभी जसप्रीत बुमराह को लेकर लगातार संशय बना हुआ है, क्योंकि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच नहीं खेले थे.

किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?
टी-20 वर्ल्डकप स्क्वॉड के लिए भारत ने 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया है, साथ ही चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. अगर स्क्वॉड में बदलाव होता है, तो पहले इन चार खिलाड़ियों में से ही किसी की एंट्री हो सकती है. जिनमें मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर शामिल हैं. वहीं, अगर इनके बाहर किन्हीं खिलाड़ियों को लाया गया तो संजू सैमसन, ईशान किशन जैसे नाम टॉप पर हैं.

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

 

Latest articles

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...