12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलसिर्फ क्रिकेट को अहमियत देकर भारत नहीं बन सकता स्पोर्टिंग नेशन; साइना...

सिर्फ क्रिकेट को अहमियत देकर भारत नहीं बन सकता स्पोर्टिंग नेशन; साइना नेहवाल का छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली

कुछ समय पहले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने यह बयान दिया था कि उन्हें सफलता हासिल करने के बावजूद क्रिकेटर्स के बराबर अहमियत नहीं मिलती है। उनके साथ भेदभाव होता है। भारत की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल का मानना है कि बैडमिंटन क्रिकेट से मुश्किल खेल फिर भी उन्हें वह तवज्जो नहीं मिलती जो कि क्रिकेट को हासिल है।

भारत में नहीं है स्पोर्ट्स का कलचर
साइना नेहवाल ने कहा कि उन्हें लोकप्रियता इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने लगातार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘आज लोग यह जानते हैं कि साइना क्या कर रही है, विनेश क्या कर रही है, मीरबाई चानू क्यों कर रही है, नीरज क्या कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने लगातार प्रदर्शन किया है। हम सुर्खियों में रहे हैं इसलिए लोग हमें जानते हैं। मैंने जो किया मुझे वह कभी-कभी सपना लगता है। मैंने भारत में रहकर वह कर दिखाया, ऐसा देश जहां स्पोर्ट्स का कलचर ही नहीं है।’

क्रिकेट नहीं है ताकत का खेल
साइना ने आगे कहा कि उन्हें दुख है कि क्रिकेट को इतनी ज्यादा अहमियत मिलती है। क्रिकेट से ज्यादा ताकत की जरूरत बाकी खेलों में पड़ती है फिर भी उन्हें अहमियत नहीं मिलती। साइना ने कहा, ‘कभी-कभी हमें क्रिकेट को मिल रही अहमियत देखकर दुख होता है। आप देखिए बैडमिंटन, टेनिस ऐसे खेल हैं जो ताकत के लिहाज से बहुत मुश्कि होता है। आप शटल उठाते हैं और 20 सेकंड तक गहरी सांसे लेते हैं, आपके समय भी नहीं होता और आपको सर्व करना होता है। क्रिकेट जैसे खेल को अहमियत मिलती है जहां ताकत से ज्यादा स्किल ज्यादा जरूरी है।’

सिर्फ क्रिकेट को अहमियत देकर भारत नहीं बन सकता स्पोर्टिंग नेशन
उन्होंने आगे कहा, ‘आप बाकी खेलों को देखिए जहां खिलाड़ी हर दूसरे दिन चोटिल हो रहा है लेकिन फिर भी खेल रहा है। थाईलैंड ओपन में सात्विक-चिराग को कभी पैर में दर्द था तो कभी हाथ में। इसके बावजूद वह टेप लगाकर खेले और देश के लिए जीते। उन खिलाड़ियों को भी क्रिकेट के सुपरस्टार्स की तरह देखा जाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो देश कैसे स्पोर्टिंग नेशन बनेगा।’

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...