13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलबुमराह, रोहित और कोहली के बिना भी भारत... सुनील गावस्कर का बड़ा...

बुमराह, रोहित और कोहली के बिना भी भारत… सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, सीनियर प्लेयर्स को लेकर यह क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

महान सुनील गावस्कर ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत टीम की गहराई और बेजोड़ बेंच स्ट्रेंथ को दर्शाती है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में, भारतीय टीम ने लगातार दूसरे साल आईसीसी का खिताब जीता। पिछले रविवार को भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। पिछले साल के टी20 विश्व कप की तरह, भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उन्होंने लीग स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया, और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया।

फाइनल मुकाबले में, भारत ने एक बार फिर न्यूजीलैंड को हराया और 25 साल पहले नायरोबी में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला लिया। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत किसी के भी बीना जीत सकता है।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उनके बिना भी भारत ने खिताब जीत लिया। इस पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मिड डे में अपने कॉलम में लिखा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने जिस तरह से वापसी की और शानदार जीत हासिल की, वह भारतीय क्रिकेट में मौजूद प्रतिभा का प्रमाण है। चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत, और वह भी बुमराह के बिना, यह दर्शाती है कि इस खेल में कोई भी अपरिहार्य नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले भी, भारत रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना जीता है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम में उनकी मौजूदगी से टीम और भी अजेय दिखती है। यह देखकर अच्छा लगता है कि अब कई विदेशी क्रिकेटर भी यह कह रहे हैं कि भारत कहीं भी खेलता तो भी जीत जाता, सिर्फ इसलिए नहीं कि वे दुबई में थे।’

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...