12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलभारत को मिल गया नया जसप्रीत बुमराह? गेंद से मचाई खलबली, थर-थर...

भारत को मिल गया नया जसप्रीत बुमराह? गेंद से मचाई खलबली, थर-थर कांपते दिखे बल्लेबाज

Published on

कोलंबो

इमर्जिंग एशिया कप में हर्षित राणा की धमाकेदार गेंदबाजी से टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। हर्षित की गेंदबाजी के आगे यूएई के बल्लेबाज थर-थर कांपते हुए नजर आए। हर्षित के खतरनाक यॉर्कर का यूएई के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मैच में 9 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 41 रन देकर उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।

हर्षित जिस रफ्तार और धार से गेंदबाजी कर रहे थे उन्हें देखकर यह कहा जा रहा है भारत को दूसरा जसप्रीत बुमराह मिल गया है। हाल के दिनों में हर्षित बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इमर्जिंग एशिया कप में यूएई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जोनाथन फिगी को डक, अंश टंडन को 5, मोहम्मद फजहरुद्दीन को 35 और संचित शर्मा को 2 रन पर पवेलियन भेजा।

हर्षित की इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही यूएई की टीम निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 175 रन ही बना सकी, जिसके बाद टीम इंडिया ने 8 विकेट शेष रहते ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए यश ढुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। धुल ने 84 गेंद में 108 रन बनाए जिसमें 20 चौका शामिल रहा। उन्होंने एक दमदार छक्का भी लगाया।

दलीप ट्रॉफी में हर्षित का कमाल
इमर्जिंग एशिया कप से पहले हर्षित ने घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में भी कमाल का खेल दिखाया था। हर्षित ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी में बल्लेबाजी से भी धूम मचा दी थी। नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए हर्षित ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक लगाया था। उन्होंने 86 गेंद में 12 चौके और 9 छक्के की मदद से 112 रन कूट दिए थे। इसके बाद गेंदबाजी में दो सफलता भी हासिल की थी।हर्षित को पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू का मौका मिला था। इस लीग में वह अब तक खेले गए 8 आईपीएल मैचों में उन्होंने 6 विकेट चटकाए हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...