18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलभारत को मिल गया नया युवराज सिंह! विजय हजारे में सेंचुरी ठोक...

भारत को मिल गया नया युवराज सिंह! विजय हजारे में सेंचुरी ठोक कर पेश की दावेदारी

Published on

बेंगलुरु:

भारत के लोकप्रिय भारतीय डॉमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले रहे हैं। वहीं आज यानी 5 दिसंबर को बेंगलुरु में ग्रुप ए का मुकाबला रेलवे और केरल के बीच खेला गया। इस मैच में रेलवे ने रोचक अंदाज में 18 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं रेलवे के युवराज सिंह ने कोहराम मचा दिया। उन्होंने दमदार शतक जड़कर अपने टीम को मैच जिता दिया।

युवराज सिंह ने निकाली केरल की हेकड़ी
बरेली के उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवराज सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया। उन्होंने केरल के खिलाफ शानदार शतक ठोका। इस टूर्नामेंट पर भारतीय चेयनकर्ताओं की नजरें जरूर बनी होंगी। अगर उन्हें कोई खिलाड़ी पसंद आया तो उस प्लेयर की किस्मत खुल सकती है। युवराज सिंह ने 136 गेंदों का सामना कर नाबाद 121 रन बनाए। 88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं वह अगर इस तरह से परफॉर्म करते रहे तो जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी खेल सकते हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
केरल के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में रेलवे ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाने में सफल हुई। युवराज सिंह ने सर्वाधिक नाबाद 121 रन बनाए। इसके अलावा प्रथम सिंह ने भी 61 रन की गजब पारी खेली। वहीं कप्तान उपेंद्र यादव ने भी 31 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं केरल की ओर से वेसख चंद्रन ने 2 विकेट लिए जबकि बसिल थंपी, अखिन सथार और अखिल स्कारिया को 1-1 सफलता मिली।

237 रन पर सीमित हो गई केरल
केरल 256 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 237 रन पर ही सीमित हो गई। वह 50 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन ही बना पाए और 18 रन से मैच हार गए। केरल की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 128 रन की लड़ाकू पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जिता नहीं पाए। वहीं श्रेयस गोपाल ने भी अर्धशतक (53) ठोका। रेलवे की ओर से राहुल शर्मा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। हिमांशू सांगवान के हाथ 2 सफलता लगी। इसके अलावा करण शर्मा और राज चौधरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...