9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभारत सब पर भारी है, अब फाइनल की तैयारी है... रोहित सेना...

भारत सब पर भारी है, अब फाइनल की तैयारी है… रोहित सेना की जीत से अपनी ही बारात में पाकिस्तान मेहमान!

Published on

दुबई

16 महीने पहले वनडे विश्व कप फाइनल में और चौदह साल से आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट मुकाबलों में मिली हर हार का बदला चुकता करते हुए भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्रवेश कर लिया और एक बार फिर जीत के नायक रहे विराट कोहली। भारत की जीत के साथ ही यह भी तय हो गया कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा जिसमें भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया जीतती तो फाइनल लाहौर में खेला जाना था। इससे पाकिस्तान में मातम का माहौल होगा, क्योंकि मेजबान अब मेहमान की तरह दुबई का दौरा करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) के अर्धशतकों के दम पर 48 . 1 ओवर में 264 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ‘प्लेयर आफ द मैच’ कोहली ने 98 गेंद में पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए। 19 नवंबर 2023 को कप्तान रोहित शर्मा समेत करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू थे जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा था।

इसके अलावा भी आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए ‘अभेद किला’ साबित होता रहा है जिसमें आखिरी बार हम 2011 वनडे विश्व कप में ही सेंध लगा पाए थे। उन सभी नाकामियों से मिले हर जख्म पर मरहम लग गया जब केएल राहुल ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

कोहली को श्रेयस अय्यर से पूरा सहयोग मिला जिन्होंने 45 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (28) और शुभमन गिल (नौ) सस्ते में आउट हो गए थे। बल्लेबाजी की मददगार पिच पर कोहली का बल्ला खूब चला और बड़े शॉट खेलने की बजाय उन्होंने संयम से अपनी पारी को आगे बढाया। वनडे पारियों में स्पिनरों के खिलाफ पिछले कुछ अर्से में नाकाम साबित होते आए कोहली ने यहां ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को बखूबी खेला। उन्होंने अपनी पारी में शानदार पूल और ड्राइव लगाए।

अय्यर और अक्षर पटेल (27) एक के बाद एक विकेट गंवा बैठे लेकिन कोहली ने 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें स्पिनर कूपर कोनोली की गेंद पर मैक्सवेल से जीवनदान भी मिला जब उनका स्कोर 51 रन था। लेकिन जम्पा की गेंद पर लांग आन के पास बेन ड्वारशुइस को कैच देकर वह उस समय आउट हुए जब भारत को 40 रन की जरूरत थी। राहुल (नाबाद 42) और हार्दिक पंड्या (28) ने आक्रामक शॉट्स खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। वैसे इस जीत में श्रेय भारतीय गेंदबाजों का भी है। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर आउट कर दिया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...